पंचायती राज संस्थाओं के 17, 19 व 21 जनवरी, 2021 को होने वाले निर्वाचन के दृष्टिगत आज सोलन जिला के कुनिहार विकास खण्ड के 128 मतदान दलों के लिए द्वितीय अभ्यास आयोजित किया गया। यह जानकारी उपमण्डलाधिकारी कुनिहार विकास शुक्ला ने दी।
इस अवसर पर सभी को चुनाव के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
विकास शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि कुनिहार विकास खण्ड की सभी 56 ग्राम पंचायतों के 328 वार्डों में 17, 19 व 21 जनवरी, 2021 को चुनाव होंगे। इस अवसर पर जिला परिषद तथा पंचायत समिति के लिए 22 जनवरी, 2021 को 05 केन्द्रों में की जाने वाली मतगणना की जानकारी दी गई एवं अभ्यास भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थेे।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…