मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए केन्द्र सरकार को राज्य में इलैक्ट्राॅनिक्स डिवाइसिज मनुफैक्चरिंग हब बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस क्षेत्र में चीन पर निर्भरता बहुत अधिक है और इस पार्क के बनने से भारत स्वदेशी इलैक्ट्राॅनिक उपकरण बनाने में सक्षम हो जाएगा व इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रतिस्पर्धात्मक दरों पर जमीन और विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए तैयार है। उन्होंने केन्द्र सरकार से आधारभूत सुविधाओं के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य में बल्क ड्रग फार्मा पार्क और चिकित्सा उपकरण पार्क बनाने के लिए आग्रह किया क्योंकि हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। उन्होंने केन्द्र से इस परियोजना के लिए चुने जाने वाले तीन राज्यों में से हिमाचल प्रदेश के दावे पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य में पावर जनरेशन ट्रांसमिशन डिस्ट्रीब्यूशन इक्यूप्मेंट हब स्थापित करने के लिए का भी आग्रह किया।
उन्होंने राज्य में हर क्षेत्र के विकास के लिए सहायता प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार का धन्यवाद किया, इसके कारण ही राज्य इज आॅफ डूईंग बिजनेस में 17वें स्थान से 7वें स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास और कठिन परिश्रम प्रत्यक्ष रूप से सामने हंै और विभिन्न परिणाम सरकार की विकास के प्रतिबद्धता को दर्शा रहे है।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मामले राज्य मंत्री मनसुख एल मांडविया से भी बल्क ड्रग फार्मा पार्क के बारे में बातचीत की और राज्य के दावे को मजबूती से उनके सामने रखा।

Recent Posts

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

1 day ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

1 day ago

Himachal Pradesh News:मुख्यमंत्री ने लुथान स्थित निर्माणाधीन सुख आश्रय परिसर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श…

1 day ago

Kangra News:राज्यपाल ने वेद आश्रम, कांगड़ा में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान योल स्थित वेद…

1 day ago

Himachal Pradesh News: आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के…

2 days ago

Himachal Pradesh News: दो महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

2 days ago