Chief Minister: बिकाऊ विधायकों ने भाजपा का कमल ही खरीद लिया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार शाम धर्मशाला में तूफानी दौरा कर कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र जग्गी के चुनाव प्रचार को धार दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के बिकाऊ विधायकों ने भाजपा का कमल ही खरीद लिया। वह खुद तो बिके, भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ताओं के लिए विचित्र स्थिति उत्पन्न कर दी। मेरा भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर कांग्रेस के ईमानदार उम्मीदवारों को वोट दें। 

मुख्यमंत्री ने मैक्लोडगंज बस स्टैंड, तिब्बती समुदाय के मैक्लोडगंज हॉल और होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के कार्यक्रम में भाजपा के बिकाऊ विधायकों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस के नहीं हुए, वे भाजपा के भी नहीं होंगे। बिके हुए विधायक भाजपा को भी धोखा देंगे। इनकी फितरत धोखेबाजी की है। https://tatkalsamachar.com/cm-bjp-priyanka-gandhi/ भाजपा की राजनीतिक मंडी में इन्होंने अपनी बोली लगाई है। धर्मशाला का बिका हुआ विधायक सरगना होने के साथ सबसे बड़ा भू माफिया है। वह पिछले तीन साल से अपने ड्राइवर नेक राम के नाम से जमीनें खरीदता रहा। दस करोड़ रुपये में 72 संपत्तियां खरीदी हैं। सुधीर की विदेश में भी बेनामी संपत्ति है। 

धर्मशाला के पूर्व विधायक ने 14 महीने तक अपना फोन और घर के दरवाजे बंद रखे। किसी के सुख दुःख में शामिल नहीं हुए। अब घर-घर जाकर रो रहे हैं, लोगों की मिन्नतें कर रहे हैं, लेकिन रोना धोना काम नहीं आएगा। लोगों ने धनबल की राजनीति को हराने का मन बना लिया है। देवेंद्र जग्गी ईमानदार आदमी हैं, उन पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। 15 महीने के कार्यकाल में मैंने खुद धर्मशाला में विकास कार्य करवाए हैं। स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट खुद स्पीड अप करवाया। ढंगवार में 250 करोड़ रुपये का मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट दिया। 500 करोड़ रुपये का यूनिटी मॉल लाए। बिकाऊ विधायक ने धर्मशाला के विकास में कोई योगदान नहीं दिया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला के विकास को मैं और जग्गी मिलकर और गति देंगे। जग्गी को जिताकर भेजिये धर्मशाला की सूरत बदल दी जाएगी। चुनाव बाद आप देखेंगे धर्मशाला में पूर्व विधायक ने जिन क्षेत्रों को नजरअंदाज किया है, वहां विकास की बयार बहेगी। चुनाव परिणाम के बाद धर्मशाला में दोबारा आऊंगा, हर क्षेत्र का दौरा कर विकास को नई दिशा देंगे। जनता से यही अनुरोध है कि धनबल की राजनीति को हराना है, जनता की ताकत ही असली ताकत है। https://www.youtube.com/watch?v=21NGYRMBw8M&t=109s इस दौरान विधानसभा उम्मीदवार देवेंद्र जग्गी, विजय इंद्र कर्ण, नीनू शर्मा सहित विभिन्न नेता मौजूद रहे। 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

1 day ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago