सीएम : सरकार बचाने का नहीं, भाजपा को सबक़ सिखाने का चुनाव

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीतिक मंडी में कांग्रेस के छह विधायक बिके हैं और नोटों के दम पर सरकार को गिराने का षड्यंत्र हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण चुनाव नहीं रहे बल्कि ख़रीद-फरोख्त की राजनीति को सबक़ सिखाने का चुनाव है। लोकतंत्र में जनता ही असली ताक़त है और जनता ही धनबल का मुक़ाबला कर सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को कोई ख़तरा नहीं है, इसीलिए दो विधायकों को लोकसभा चुनाव में उतारा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चारों लोकसभा सीटें और विधानसभा उपचुनाव की सभी छह सीटें बड़े अंतर से जीतेगी।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चालीस वर्षों की सेवा के कारण पार्टी ने एक आम परिवार से राजनीति में आए व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश की सेवा का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन को बहाल किया गया और सरकारी क्षेत्र में 22 हजार पद पर भर्ती शुरू की गई, जबकि पिछली सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में मात्र 20 हजार सरकारी पद भरे गए। पिछली सरकार के कार्यकाल में अधिकतर भर्ती अदालती लड़ाई में फँसी रही, जिन्हें कांग्रेस सरकार ने सुलझाया और अब युवाओं को रोज़गार मिलने का रास्ता साफ हुआ है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन देने की योजना लागू की, लेकिन भाजपा इसे रुकवाने के लिए चुनाव आयोग के पास पहुँच गई। उन्होंने कहा कि अगर अनुमति मिली तो चौबीस घंटों में महिलाओं को पेंशन के 1500 रुपए उनके खाते में डाले जाएँगे और अगर अनुमति नहीं मिली तो जून में दो किश्तों के 3000 रुपए प्रदान किए जाएँगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अनाथ बच्चों, https://www.youtube.com/watch?v=Vk4VUZe1W6M विधवाओं और बुजुर्गों के कल्याण के लिए योजनाएँ बनाई हैं।

गाय के दूध की ख़रीद 45 रुपए और भैंस के दूध की ख़रीद 55 रुपए प्रति लीटर के दाम कर की जा रही है। प्राकृतिक खेती से उत्पन्न गेहूं को 40 रुपए और मक्की को 30 रुपए प्रति किलो की दर से ख़रीदा जा रहा है।https://tatkalsamachar.com/sirmour-news-vote-on-june-1/ उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बने भ्रष्टाचार के दरवाज़ों को बंद करके राज्य सरकार ने 2200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व कमाया है, जिसे अब योजनाओं के माध्यम से लोगों में बाँटा जा रहा है।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

दिन हो या रात, विकास कार्यों की निगरानी में लगातार सक्रिय उपमुख्यमंत्री.. कॉलेज, मंदिर, अस्पताल और पुल परियोजनाओं की परखी रफ्तार

हरोली(ऊना), 9 जून. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रही…

7 hours ago

Cabinet Decisions: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक…

3 days ago

साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने संबंधी प्रकरण में आरोपी युधवीर सिंह बैंस गिरफ्तार

जिला शिमला पुलिस द्वारा साम्प्रदायिक सद्भावना एवं लोक शांति को प्रभावित करने वाली आपत्तिजनक सोशल…

4 days ago

Cabinet Meeting: मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देशपीएसयू को दी गई भूमि का ब्यौरा भी मांगा

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में…

5 days ago

Cabinet sub-committee meeting: राजस्व मंत्री ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की

शिमला एवं प्रमुख शहरी क्षेत्रों में सुगम यातायात सुनिश्चित करने के दिए निर्देश  राजस्व, बागवानी…

6 days ago