Chamba News: मतदान और मतगणना  के लिए  प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

लोकसभा निर्वाचन-2024 के  लिए मतदान और मतगणना के लिए विभिन्न प्रबंधो एवं व्यवस्थाओं के संबंध में उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसपाल की अध्यक्षता में आज राजकीय सहस्‍त्राब्‍दी  बहु तकनीकी संस्थान सरोल में एक बैठक का आयोजन किया गया । https://tatkalsamachar.com/chief-minister-just-bought-lotus/

मुकेश रेपसपाल ने बैठक में मतदान और मतगणना के  दौरान प्रभावी कानून-व्यवस्था, यातायात  प्रबंधन,   मतदान कर्मियों के लिए  आवास व खानपान के अलावा इस दौरान इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वच्छ पेयजल, अवाधित विद्युत आपूर्ति  तथा पार्किंग सुविधा इत्यादि बारे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों  को  बेहतर परिवहन  सुविधा सुनिश्चित बनाने को लेकर उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य पथ परिवहन निगम  को   मूवमेंट प्लान के आधार पर  जीपीएस सहित  बसों की उपलब्धता  सुनिश्चित बनाने को कहा । 

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान और मतगणना  वाले दिन संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क सुविधा बहाल रखने, पेयजलपूर्ति और  विद्युत आपूर्ति  सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए ।  उन्होंने मतगणना के लिए विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर राजकीय सहस्‍त्राब्‍दी  बहु तकनीकी संस्थान सरोल में जनरेटर सेट लगाने को कहा । 

उपायुक्त चंबा ने  अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को मतगणना स्थल पर अग्निशमन वाहन तैनात करने और पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र स्थापित करने के भी निर्देश दिए। https://tatkalsamachar.com/chief-minister-just-bought-lotus/

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को पोलिंग पार्टियों तथा मतगणना अधिकारियों के लिए  रहने तथा खाने पीने की बेहतर व्यवस्था  करने को कहा। 

मुकेश रेपसवाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित क्विक रिस्पांस टीम  को क्रियाशील रखने को कहा । 

बैठक में इंटरनेट एवं कनेक्टिविटी संचार साधनों, मतगणना के लिए फर्नीचर कंप्यूटर प्रिंटर इत्यादि, पोलिंग पार्टियों   ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की परिवहन व्यवस्था, ध्वनि प्रसारण  सेवाएं तथा मीडिया  सेंटर की स्थापना के अलावा मतगणना परिसर की साफ सफाई सहित  दस से अधिक अलग अलग मदों पर विस्तृत चर्चा की गई। 

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान, सहायक आयुक्त  पीपी सिंह, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न नोडल अधिकारी तथा  आईटीबीपी के  अधिकारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे ।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

13 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago