धर्मशाला : पीएनबी आरसेटी द्वारा दिया गया खुम्ब उत्पादन एवं डेयरी फार्मिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण

आरसेटी निदेशक महेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला द्वारा जिला कांगड़ा के बैजनाथ ब्लॉक के गांव सुंगल एवं धरेड़ की महिलाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए खुम्ब उत्पादन, डेयरी फार्मिंग एवं केचुआ खाद बनाने का 10 दिन का निःशुल्क एवं अवासीय प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर संकाय सुमन प्रकाश व संकाय अतुल शर्मा भी उपस्थित रहे।

आरसेटी निदेशक महिन्द्र सिंह ने बताया कि दिसम्बर माह में संस्थान द्वारा 30-30 दिन का कम्प्यूटर टैली और कटिंग टेलरिंग तथा 13 दिन का खिलौने बनाने  का निःशुल्क एवं अवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 25 से 30 युवक एवं युवतियों को दिया जाएगा, जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष तक है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक एवं युवतियां पीएनबी, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा, नजदीक राजकीय महाविद्यालय ओडटोरियम, सिविल लाईन धर्मशाला में सम्पर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के निदेशक महेन्द्र शर्मा से उनके दूरभाष नम्बर 94180-20861 या कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-227122 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago