Himachal : 24 घंटे में 5 संक्रमितों की मौत, 318 नए मरीज मिले

[metadata element = “date”]

हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में लगातार कोरोना (Corona Virus) के मामले पेश आ रहे हैं. लगातार तीन दिन में तीसरी बार कोरोना संक्रमितों की संख्या 300 से अधिक रिपोर्ट हुई है. शुक्रवार को सूबे में कोरोना (Corona) के 318 नए मरीज मिले हैं. सिरमौर में 24, मंडी (Mandi) में 48, शिमला (Shimla) 24, ऊना 38, कुल्लू 6, चंबा 12, बिलासपुर 12, हमीरपुर 20, सोलन 73 और कांगड़ा 57 में मामले आए हैं.

मंडी में शुक्रवार को 5 चिकित्सकों समेत 48 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. सोलन में सबसे बुरा हाल है. 73 नए मरीज मिलने के साथ ही यहां संक्रमितों का आंकड़ा 2 हजार पार कर गया है. सूबे में सोलन ही सबसे प्रभावित जिला है. शिमला में संजौली, सेना अस्पताल, चिढ़गांव, सोलन, समरहिल, खलीनी, चौपाल, टुटू, ननखड़ी और कुमारसैन से 24 नए कोरोना मामले आए हैं.

हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 8784 के पार पहुंच गया है. बीते तीन दिन में 953 मरीज रिपोर्ट हुए हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हुई है. 2874 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं. 5824 मरीज ठीक हो चुके हैं. शुक्रवार को 158 और मरीज ठीक हुए. दरअसल, हिमाचल में कम्युनिटी स्प्रेड शुरु हो चुका है.

Recent Posts

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 minutes ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

17 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

17 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

18 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

21 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 day ago