[metadata element = “date”]
एक्ट्रेस कंगना रनौत ये अच्छे से जानती हैं कि अपनी बात को लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए. वो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं. अब कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया है. साथ ही एक फोटो भी शेयर की है. ये फोटो सोमनाथ मंदिर की है. गुजरात के सोमनाथ मंदिर को कई बार तोड़ने की कोशिश की गई थी. कई बार उस मंदिर के अस्तित्व को मिटाने का प्रयास हुआ. लेकिन लोगों की भक्ति ने उसे हमेशा फिर खड़ा कर दिया. अब कंगना ने उसी बात को याद करते हुए ट्वीट किया है.
वे ट्वीट कर लिखती हैं- सुप्रभात दोस्तों यह फोटो सोमनाथ मंदिर की है, सोमनाथ को कितने दरिंदों ने कितनी बार बेरहमी से उजाड़ा, मगर इतिहास गवाह है क्रूरता और अन्याय कितने भी शक्तिशाली क्यों न हो आखिर में जीत भक्ति की ही होती है, हर हर महादेव.
अब कंगना ने बिना नाम लिए फिर उद्धव ठाकरे सरकार पर हमला बोल दिया है. एक्ट्रेस को पूरा विश्वास है कि उनका ये ऑफिस भी फिर और ज्यादा मजबूत नींव के साथ खड़ा हो जाएगा. इससे पहले एक्ट्रेस ने इस घटना को राम मंदिर से भी जोड़ दिया था. कंगना ने कहा था कि बाबर ने मंदिर तोड़ा था, लेकिन वो फिर बन रहा है, अब उनका ऑफिस भी दोबारा बना दिया जाएगा. लेकिन कंगना के इस बयान पर काफी बवाल खड़ा हो गया था. एक्ट्रेस को कई दल ने अपने निशाने पर लेने की कोशिश की थी.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…