Chief Minister: चुनाव ईमानदारी और बेईमानी के बीच, एक जून को जरूर डालें वोट

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से एक जून को अपना मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि इस बार चुनाव ईमानदारी और बेईमानी के बीच है। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार है और इस पर्व में सभी की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। https://www.youtube.com/watch?v=jqEF-7LDal0 चुनाव में एक-एक वोट क़ीमती है। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव साधारण चुनाव नहीं है क्योंकि इस बार चुनाव बिकाऊ और टिकाऊ के बीच है। जिन लोगों ने वोट को धनबल से खरीदने का प्रयास किया है, यह समय उन्हें सबक़ सिखाने का है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता के साथ हर सुख-दुख में साथ रही। आपदा में कांग्रेस सरकार ने 4500 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज दिया और आपदा प्रभावित 22 हजार परिवारों का फिर से बसाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पेंशन प्रदान की। सवा साल के कार्यकाल में में सात प्रतिशत महंगाई भत्ता और पुलिस कर्मियों की डाइट मनी बढ़ाकर 1000 रुपए की। इसके साथ-साथ पेंशनर्स के एरियर को भी क्लीयर किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारी वर्ग के साथ अन्य वर्गों के कल्याण के लिए भी योजनाएँ बनाई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन देने की योजना शुरू की, हालांकि भाजपा ने इसमें रुकावटें पैदा की। इसके साथ-साथ राज्य सरकार ने लंबित राजस्व मामलों का निपटारा प्राथमिकता पर किया और प्रदेश में राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से इंतकाल के एक लाख से अधिक और तकसीम के लगभग आठ हजार मामलों का निपटारा कर लोगों को राहत प्रदान की गई। 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मनरेगा की दिहाड़ी 60 रुपए बढ़ाकर 300 रुपए की। इसके अतिरिक्त विधवाओं के 27 वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क पढ़ाई और विधवाओं को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता जैसे प्रावधान किए हैं। https://tatkalsamachar.com/mandi-news-targeted/ प्रदेश के 4000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपना कर उनके भरण-पोषण और पढ़ाई की ज़िम्मेदारी क़ानूनी रूप से राज्य सरकार की ज़िम्मेदारी बनाया है। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को कांग्रेस सरकार 25 लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार उपलब्ध करवा रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सेब और आम का समर्थन मूल्य ऐतिहासिक 1.50 रुपए बढ़ाकर 12 रुपए किया। पहली बार किलो के हिसाब से सेब की ख़रीद सुनिश्चित की और इस सेब सीज़न में बिक्री यूनिवर्सल कार्टन में होगी। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार दूध को समर्थन मूल्य दिया गया और प्रदेश में गाय का दूध 45 रुपए तथा भैंस का दूध 55 रुपए के रेट पर ख़रीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएँ बनाई है। कांग्रेस सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल अभी बाक़ी है और हम अपना एक-एक दिन जनसेवा के लिए समर्पित करेंगे।

-0-

ReplyReply to allForwardYou can’t react with an emoji to a large group
Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

18 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago