Apoorva Devgan: जिला में एक जून को मतदान की सभी तैयारियां पूरी

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि एक जून को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला के सभी 1217 पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियां पर पहुंच गई हैं। जो कि एक जून को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान करवाएंगी। https://tatkalsamachar.com/sirmour-news-cm/ 16 क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात कर दिए गए हैं।  जिला में सबसे अधिक 147 पोलिंग बूथ सराज विधानसभा में हैं तथा सबसे कम 107 पोलिंग बूथ धर्मपुर विधानसभा में हैं।


उन्होंने बताया कि युवाओं को मतदान के प्रति आकर्षित करने के लिए प्रत्येक विधानसभा का एक-एक मतदान केन्द्र यूथ पोलिंग स्टाफ द्वारा संचालित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी विधानसभाओं में दो-दो मतदान केन्द्र महिला मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। https://www.youtube.com/watch?v=Dyv8reCOgFg दिव्यांग कर्मी भी जिला में दो मतदान केन्द्रों पर मतदान करवाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।  


  करसोग विधानसभा में महिला पोलिंग पार्टी द्वारा करसोग-1 और सनारली मतदान केन्द्र और मंजू मतदान केन्द्र यूथ पोलिंग पार्टी द्वारा, सुन्दरनगर विधानसभा में फिल्ड होस्टल ब्लॉक और सलापड़ मतदान केन्द्र महिलाओं द्वारा, मंझगांव यूथ पोलिंग पार्टी द्वारा तथा बडोह मतदान केन्द्र दिव्यांग पोलिंग पार्टी द्वारा संचालित होगा।


नाचन का बासा और कंडोल महिलाओं द्वारा तथा धरवाड मतदान केन्द्र युवाओं द्वारा, सराज का बनयाड़ और धलयार महिलाओं द्वारा तथा परली करेरी युवाओं द्वारा, द्रंग का सियूण और सारी महिलाओं द्वारा और सतनोग यूथ मतदान अधिकारियों द्वारा संचालित होंगे।


जोगिन्द्रनगर का जमेहड़ तथा खारसा महिला संचालित पोलिंग बूथ तथा निरोहाली पोलिंग केन्द्र यूथ पोलिंग पार्टी द्वारा संचालित होगा। धर्मपुर का सजाऊ और बाडू महिला संचालित पोलिंग बूथ तथा बाग पोलिंग बूथ यूथ पोलिंग पार्टी द्वारा संचालित होगा। मंडी का खलियार और सुहड़ा पोलिंग बूथ महिलाओं द्वारा, पड्डल दो मतदान केन्द्र दिव्यांग पोलिंग पार्टी द्वारा तथा भरगांव यूथ पोलिंग पार्टी द्वारा संचालित होगा।


बल्ह विधानसभा में ढांगू और लोहारा महिला संचालित मतदान केन्द्र होंगे जबकि दसेहड़ा मतदान केन्द्र यूथ संचालित होगा। सरकाघाट का सरकाघाट और गोपालपुर मतदान केन्द्र महिलाओं द्वारा संचालित होंगे जबकि सदवाल मतदान केंद्र युथ पोलिंग पार्टी द्वारा संचालित किया जाएगा।
-000-

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

1 day ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago