हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र केअंतर्गत रोनहाट बाजार में अचानक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए को देखते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए दुकानों के अंदर भागने लगे। तेंदुआ चार लोगों पर झपट पड़ा। चारों को बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया है। लोगों के शोर मचाने पर किसी तरह तेंदुआ भाग गया।घायलों में नरेश कुमार, विनय रॉय, बाबू राम और अमजद खान शामिल हैं जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वन्य प्राणी विभाग की टीम को भी सूचना दी गई है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पहले भी इस क्षेत्र में रात को तेंदुआ कई बार देखा जा चुका है लेकिन आज दिनदहाड़े बाजार में आ पहुंचा।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…