पात्र युवा 13 फरवरी तक आॅनलाइन पंजीकरण करवाएं

बिलासपुर 1 जनवरी:- सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि थल सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी पदों के लिए जिला हमीरपुर, बिलासपुर तथा ऊना के लिए युवाओं की भर्ती 1 मार्च से 16 मार्च तक इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सेना में धर्म गुरू और हवलदार (एसएसी, सर्वेयर आॅटोमेटेड काटोग्राफर) पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी जिसमें पूरे हिमाचल प्रदेश, केन्द्रीय शासित प्रदेश चण्डीगढ़ और हरियाणा के (जिला गुडगांव, मैवात, पलवल और फरीदावाद के अलावा) उम्मीदवार भाग ले सकते है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना की वेबसाईट ूूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 31 दिसम्बर से पंजीकरण शुरू हो गया है, भर्ती के इच्छुक पात्र युवा सेना की इस वेबसाइट पर 13 फरवरी तक अपना आॅनलाइन पंजीकरण करवा सकते है।
उन्होंने बताया कि भर्ती रैली का आयोजन कोविड-19 कोरोना वायरस से सम्बन्धित सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती के इच्छुक पात्र युवा भर्ती के सम्बन्ध में किसी भी दलाल या धोखाबाजों के झासे में न आए और ग्राउंड टैस्ट के दौरान किसी भी प्रतिबंधित दवाई का प्रयोग न करें।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago