ऊना (1 जनवरी)- वर्ष 2021 के पहले ही दिन ऊना डाक मंडल ने बेहतर सेवाएं प्रदान करने वाले जिला के 19 डाक कर्मचारियों को सम्मानित किया। अधीक्षक डाकघर ऊना राम तीर्थ शर्मा ने सभी कर्मचारियों को सम्मान प्रदान करने के उपरांत कहा कि सर्दी के मौसम में जहां पारा 3 डिग्री के करीब है, वहीं ऊना डाक मंडल के कर्मचारियों ने दिसंबर माह में लोगों के घर-घर जाकर बैंकों के पैसे की निकासी सुविधा प्रदान की।राम तीर्थ शर्मा ने कहा कि अपना डाकघर सबसे सुंदर रखने वाले एक शाखा डाकपाल को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शाखा डाकपाल ज्योति ललड़ी से, नितेश धीमान मुख्य डाकघर ऊना से, मनोहर शाखा डाकपाल जसाणा, विपिन कुमार उप डाकघर लाठियानी से, सुरेश मोहनी उप डाकपाल डिस्टिक कोर्ट ऊना एवं निपुणता शाखा डाकपाल तनोह रहे। सबसे सुंदर डाकघर रखने का इनाम शाखा डाकपाल झंबर मीनाक्षी को मिला।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…