नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों (Govt Oil companies) ने आज नए साल के पहले दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है. पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) लगातार 25वें दिन भी स्थिर रहे. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का भाव देखें तो बुधवार को पेट्रोल 83.71 रुपये जबकि डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. हालांकि 20 नवंबर से 15 बार बढ़ोतरी से पेट्रोल 2.55 पैसे/लीटर महंगा हो चुका है.
हर दिन 6 बजे बदलती है कीमत
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है
महानगरों में पेट्रोल डीजल का दाम
इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम 83.71 रुपये, 85.19 रुपये, 90.34 रुपये और 86.51 रुपये प्रति लीटर हैं. दिल्ली में डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. मुंबई में डीजल का रेट 80.51 प्रति लीटर, कोलकाता में 77.44 रुपये प्रति लीटर हैं और चेन्नई में 79.21 रुपये प्रति लीटर है.
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…