Give maximum benefits of state and central government sponsored schemes to the people... Additional Chief
शिल्पग्राम केंद्र व प्रशिक्षण संस्थान के लिए जल्द डीपीआर तैयार करें विभागीय अधिकारी
प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग,परिवहन एवं श्रम रोजगार विभाग राम सुभाग सिंह ने चंबा प्रवास के दौरान उद्योग,परिवहन एवं श्रम रोजगार अधिकारियों से विभागों द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की परिधि गृह चंबा में समीक्षा बैठक की।
उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने जिला में विभिन्न विकासात्मक कार्यों वह अन्य गतिविधियों के बारे में भी अतिरिक्त मुख्य सचिव को विस्तार पूर्वक अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाएं।इस दौरान उन्होंने सुलतानपुर में प्रस्तावित हैंडीक्राफ्ट सेंटर, परेल में प्रस्तावित नवीन औद्योगिक क्षेत्र स्थल का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त चंबा को उन्होंने सभी कार्य योजनाओं की औपचारिकताएं जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
भूरी सिंह संग्रहालय सभागार कक्ष में चंबा आर्ट एंड क्राफ्ट प्रमोशन सोसाइटी के सदस्यों, लेदर क्राफ्ट,चंबा एंब्रॉयडरी,वुडन क्राफ्ट, मिनिएचर पेंटिंग व मेटल क्राफ्ट तथा सेवा हिमालय एंड पांगी हिल्स के अध्यक्ष डॉ हरीश तथा चंबा रंग महल हैंडलूम प्रोडक्शन सेंटर के कारीगरों से चर्चा के दौरान उन्होंने कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए भी उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।
राम सुभाग सिंह ने कहा कि जिला में गुरु शिष्य परंपरा योजना के तहत कला विधाओं में सुदृढ़ीकरण के लिए तथा कारीगरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार योजना शुरू करने की जरूरत है इस मामले को प्रदेश सरकार के ध्यान में लाया जाएगा।
चंबा रुमाल पर उन्होंने फोकस करते हुए कहा कि मिनिएचर आर्ट व चंबा रुमाल के कारीगर आपस में समन्वय स्थापित कर इस कार्य को और बेहतरीन ढंग से अंजाम दें। राम सुभाग सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को बेहतरीन प्लेटफार्म देने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, उद्योग, पर्यटन विकास विभाग तथा भाषा एवं संस्कृत विभाग संयुक्त रूप से कार्य योजना को तैयार करें |
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिला में शिल्पग्राम केंद्र व प्रशिक्षण केंद्र के लिए चयनित भूमि में एक माह में डीपीआर तैयार करें जिसमें भारत सरकार की हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट मद में हर संभव मदद की जाएगी | चंबा आर्ट एंड क्राफ्ट प्रमोशन सोसायटी के सदस्य ट्रस्ट गठित करें गे और शिल्पग्राम केंद्र का संचालन भी सुनिश्चित बनाएंगे।
सोसायटी के सदस्यों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव से यह भी मांग रखी की संबंधित विभाग कारीगरों को बेहतरीन किस्म के कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित बनाएं ताकि उत्पादों की गुणवत्ता में कोई कमी ना रहे।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, एडीएम चंबा अमित मेहरा, एसडीएम चंबा नवीन तनवर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजय कुमार, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण चंद्रवीर, जीएम इंडस्ट्री चंद्रभूषण, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जीत सिंह ठाकुर,आरटीओ चंबा ओंकार सिंह,पदम श्री विजय चम्याल, चंबा आर्ट एंड क्राफ्ट प्रमोशन सोसाइटी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव व अन्य सदस्यगण भी मौजूद रहे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…