Deputy Commissioner Kinnaur Abid Hussain Sadiq regarding Kinnar Kailash Yatra
किन्नौर जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय ग्राम पंचायतों के आग्रह व कोविड महामारी के दृष्टिगत इस साल होने वाली किन्नर कैलाश यात्रा को रद्द कर दिया है। यह निर्णय आज किन्नर कैलाश यात्रा को लेकर उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित ग्राम पंचायतों व मंदिर समितियों के मौतमीन उपस्थित थे।
बैठक में ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने आग्रह किया कि कोविड महामारी को देखते हुए इस वर्ष भी किन्नर कैलाश यात्रा पूर्ण रूप से रद्द की जाए। उन्होंने आग्रह किया कि किन्नर कैलाश यात्रा के मुख्य मार्गों पर पुलिस व होमगार्ड के जवानों की तैनाती की जाए ताकि कोई भी पर्यटक व तीर्थ यात्री चोरी-छिपे यात्रा पर न जा सके।
उपायुक्त ने पुलिस तथा होम-गार्ड प्रशासन को निर्देश दिए कि किन्नर कैलाश यात्रा के मुख्य मार्गों पर 24 घंटे होमगार्ड व पुलिस की तैनाती की जाए। उन्होंने स्थानीय ग्राम पंचायतों के निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे भी पुलिस व होमगार्ड दल को इस कार्य में सहयोग दंे ताकि कोई भी व्यक्ति चोरी-छिपे किन्नर कैलाश यात्रा पर न जा सके।
बैठक में निर्णय लिया गया कि किन्नर कैलाश यात्रा को आगामी वर्ष में सुचारू रूप से आयोजित करने तथा तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक अधोसंरचनाएं विकसित करने के लिए उपमण्डलाधिकारी कल्पा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान सहित जिला प्रशासन के अधिकारी सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि यह कमेटी किन्नर कैलाश यात्रा में आने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यावरण मित्र अधोसंरचना विकसित करने संबंधी सुझाव देगी ताकि यहां आने श्रृद्धालुओं को यात्रा के समय हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उपायुक्त ने उपमण्डलाधिकारी कल्पा को किन्नर कैलाश यात्रा को लेकर एक विस्तृत योजना रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए जिसमें यात्रा संबंधी सभी दिशा-निर्देश तैयार किए जाएं।
बैठक की कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त मुनीष कुमार ने किया।
बैठक में उपमण्डलाधिकारी कल्पा स्वाती डोगरा, उप-पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार, तहसीलदार कल्पा विवेक नेगी के अलावा होम-गार्ड, वन विभाग व अग्निशमन विभाग के अधिकारियों सहित ग्राम पंचायत पवारी के प्रधान भूपंेद्र सिंह, ग्राम पंचायत रिब्बा के प्रधान राधीका, उपप्रधान पूर्वनी राज कपिल व मंदिर समिति के मौतमीन उपस्थित थे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…