सोलन :डायरेक्ट एजेंट व फील्ड अधिकारी के पद के लिए आवेदन 02 अगस्त तक

भारतीय डाक विभाग के सोलन मण्डल में प्रोत्साहन (इंसेटिव) आधार पर डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के डायरेक्ट एजेंट व फील्ड अधिकारी के पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह जानकारी आज यहां डाक मण्डल सोलन के अधीक्षक डाकघर ने दी।
उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार न्यूनतम दसवीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। डायरेक्ट एजेंट के लिए आयु सीमा 18 से 50 वर्ष तथा फील्ड अधिकारी के पद के लिए आयु सीमा 50 से 65 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेजों के साथ अधीक्षक डाकघर सोलन मण्डल, सपरून के कार्यालय में स्वंय अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से 02 अगस्त, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
उहोंने कहा कि इस सम्बन्ध में सोलन मण्डल की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकरी समीप के डाकघर से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-223850 तथा 01792-225293 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago