Shimla News : झूठी अफवाह फैलाकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का भाजपा का असफल प्रयास: संजय अवस्थी

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया है कि वह झूठी अफवाहें फैला कर प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहें है। उन्होंने कहा है कि भाजपा को इससे कोई भी राजनैतिक लाभ होने वाला नही,क्योंकि प्रदेश के लोगों ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है। विधानसभा उप चुनावों के परिणाम से उन्हें सबक लेना चाहिए और प्रदेश के विकास में सरकार के साथ पूरा सहयोग करना चाहिए।

अवस्थी ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेशध्यक्ष राजीव बिंदल को उनके बयानों को लेकर आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि वह झूठ पर झूठ बोल कर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की छवि को धूमल करने का असफल प्रयास कर रहें है जबकि प्रदेश के विधानसभा उप चुनावों में लोगों ने उनके जनहित व विकास के विजन पर अपनी मुहर लगा दी है। 

संजय अवस्थी ने कहा है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तहस नहस करने में पूर्व भाजपा सरकार ने कोई कोर कसर बाकी नही रखी। प्रदेश पर 70 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज व 10 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियां  कांग्रेस सरकार को विरासत में मिली है। बावजूद इसके कांग्रेस सरकार अपने सभी दायित्व को पूरा कर रही है।

पिछले साल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी प्रभावित लोगों की प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से पूरी मदद की। केंद्र सरकार से कोई भी विशेष आर्थिक मदद न मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 4500 करोड़ का राहत कोष स्थापित कर आपदा राहत मैन्युल में सहायता राशि को बढ़ाया  और प्रभावित परिवारों को नगद सहायता राशि वितरित की । इसी तरह जितनी भी सरकारी सम्पति सड़को,पुलों व  भवनों को नुकसान पहुंचा था https://tatkalsamachar.com/shimla-news-congress-seva-dal/ उसका भी युद्ध स्तर पर पुनर्निर्माण किया गया।

अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस व महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान सहायता राशि की गारंटी को पूरा किया है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनकल्याण के प्रति पूरी तरह समर्पित है। https://youtu.be/fX3NcvvgvLE?si=Qe8M1ai0v_s8vQu3 भाजपा इस पर राजनैतिक रोटियां नही सेंक सकती। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं को प्रदेश सरकार से साथ सहयोग करते हुए केंद्र से प्रदेश को आर्थिक मदद लाने में सहयोग करना चाहिए।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

5 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

2 weeks ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

2 weeks ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago