Economy

Chamba News: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में वार्षिक बजट प्राथमिकताओं  पर  बैठक आयोजित

जनहित से जुड़ी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए प्रस्तावित –विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्षिक बजट प्राथमिकताओं को लेकर उप-मंडल मुख्यालय चुवाड़ी स्थित पंचायत समिति सभागार में जिला एवं उप-मंडल स्तर के अधिकारियों  के  साथ एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

कुलदीप सिंह पठानिया ने बैठक के दौरान  जारी वित्त वर्ष में विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की।  उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विभिन्न विभागों की बजट प्राथमिकताओं का निर्धारण करते हुए अधिकारियों को क्षेत्र में जनहित से जुड़ी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रस्तावित करने के निर्देश दिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने साथ  में यह भी  निर्देश दिए कि विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत बजट मांग  तथा  लंबित देयताओं  से संबंधित संक्षिप्त विवरण  (ब्रीफ नोट) भी उपलब्ध करवाया जाए।

कुलदीप सिंह पठानिया ने विभिन्न विभागीय योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को भटियात क्षेत्र में विभिन्न कृषि उपज के आधार पर किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। 

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रस्तावित स्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के माध्यम से प्राक्कलन तैयार करने को कहा । 

विधानसभा अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के तहत विभिन्न परियोजनाओं में अर्जित उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए  विभागीय अधिकारियों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न सड़क परियोजनाओं की निविदाएं जल्द आमंत्रित करने को निर्देशित किया। 

उन्होंने साथ में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं को जल्द पूर्ण करने को भी कहा। 

बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने अवगत किया कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के अंतर्गत वन अनुमति से संबंधित एफसीए मामलों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि एक हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल से संबंधित विभिन्न योजनाओं के मामलों को अनुमोदन सूची के अनुसार एफआरए के तहत प्रेषित किया जाए।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग तथा विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंताओं सहित उपस्थित सभी विभागीय कार्यालय प्रमुखों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित विभिन्न  परियोजनाओं की प्रगति तथा आगामी वित्त वर्ष के लिए बजट मांग से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की।

पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, उपमंडलाधिकारी नागरिक  मनीष सोनी, अनिल भारद्वाज, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी   जालम सिंह भारद्वाज, अधिक्षण अभियंता  दिवाकर पठानिया, राजेश मोंगरा,  राजीव ठाकुर,  वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, परियोजना राम पाल,  उपनिदेशक स्कूल शिक्षा  उच्च विकास महाजन, कृषि  भूपेंद्र  सिंह, पशुपालन राकेश भंगालिया, 

खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा  सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago