Bharat

Chamba News: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने डलहौजी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ किया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज नागरिक चिकित्सालय डलहौजी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों की सुविधा के दृष्टिगत प्रेस क्लब डलहौजी के तहत एसडीएम कार्यालय के समीप प्रेस कक्ष का भी उद्घाटन किया। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने बचत भवन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में गत तीन वर्षों के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए गए हैं। 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में ढांचा गत सुविधाओं के विस्तार के साथ- साथ आधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित आवश्यक मशीनरी एवं उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके चलते स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा मिल रहा है। जिससे लोगों को बेहतर, त्वरित एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।

कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में ज़िला चंबा का उल्लेख करते हुए कहा कि गत तीन वर्षों के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, विद्युत एवं सड़क नेटवर्क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने साथ में यह भी कहा कि चूंकि चंबा जिला भौगोलिक दृष्टि से काफी विस्तृत और बिखरा है। ऐसे में विभिन्न सुविधाओं की उपलब्धता एक चुनौती रही है। राज्य सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों तक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। जिनके सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर परिलक्षित हो रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नागरिक चिकित्सालय डलहौजी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने ज़िले के विकास को लेकर राज्य सरकार की प्राथमिकताओं का उल्लेख भी अपने संबोधन में किया। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 190 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शीघ्र ही इन योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

उन्होंने स्थानीय मीडिया कर्मियों को प्रेस कक्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हुए जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाता है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

विधानसभा अध्यक्ष का इससे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. भारद्वाज ने स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की। 

विधायक डीएस ठाकुर, अध्यक्ष प्रदेश हज समिति दिलदार अली वट्ट, अध्यक्ष भलेई माता प्रबंधन समिति कमल ठाकुर,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चड्डा, पूर्व जिला महासचिव कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, उपमंडल दंडाधिकारी अनिल भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, राजेश मोंगरा, राजीव ठाकुर, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

7 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago