चम्बा : किलाड मुख्यालय में नशा रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

ओपी शर्मा ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

युवाओं को नशे से दूर रहने का किया आह्वान

समय रहते प्रशासन व लोग   जरूरी कदम उठाएं

किलाड़ ( पांगी) जनजातीय क्षेत्र पांगी उपमंडल में  सलाहकार एवं संयोजक, नशा निवारण समिति हिमाचल प्रदेश ओम  प्रकाश शर्मा   की अध्यक्षता में   नशा निवारण के प्रति जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया| इस कार्यशाला में  जनजातीय सालाहकार परिषद के सदस्य कल्याण सिंह ठाकुर ,  उपमंडल अधिकारी नागरिक विश्रुत भारती, थाना प्रभारी  नित्तिन चौहान, तहसीलदार श्री प्रवीण शर्मा, चिकित्सा अधिकारी  अभेक व पंचायत प्रतिनिधि भी सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालना को सुनिश्चित बनाते हुए  मौजूद रहे | 

ओम प्रकाश शर्मा ने  कहा की आज देश के कई राज्य आज इस समस्या से बुरी तरह से जूझ रहे है, और हिमाचल भी इस समस्या से अछूता नहीं रहा है। पांगी उपमंडल में  अभी ये समस्या इतनी अधिक नहीं है पर अन्य जगहों की तरह यहां भी यह समस्या आने वाले समय मे बढ़ने की संभावना है इसलिए समय रहते ही ज़रूरी कदम उठाने के लिए प्रशासन और समाज से आग्रह किया।
 उन्होंने लोगों से  आग्रह करते हुए कहा कि   नशे की इस बीमारी को सिर्फ सरकार या प्रशासन अकेले नहीं खत्म कर सकते इसके लिए समाज को भी अपना अहम योगदान देना होगा।


उन्होंने कहा की अपने बच्चो से नशे के दुष्प्रभाव के बारे मे बताए और इस जानलेवा बीमारी से दूर रहने के लिए प्रेरित करे।उन्होंने ये भी बताया की हिमाचल सरकार अपनी तरफ से पूर्ण प्रयास कर रही है, इसके अंतर्गत सरकार एक एकीकृत  ड्रग पॉलिसी   का निर्माण कर रही है। उन्होंने बताया कि यूनाइटेड नेशन ऑफिस ऑन ड्रग एंड क्राईम व  हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड  साथ मिल के प्रभावी कार्य योजना को लेकर तैयार हो  चुके है।


उन्होंने ये भी बताया की अभी हमारे राज्य में नशीले पदार्थो का गैर कानूनी उत्पादन हो रहा है जिसे रोकने के लिए सरकार मिशन डेवलपमेंट फॉर ड्रग कंट्रोल यूनाइटेड नेशन    के माध्यम से कार्य कर रही है  जिसमे चम्बा जिला भी शामिल है जिसके लिए  समुचित फंडिंग की व्यवस्था की जा रही है, जिससे भाँग और अफीम की खेती को रोका जाएगा।


एग्रीकल्चर और होल्टीकल्च को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदेश सरकार  स्पोर्ट्स फॉर ड्रग्स कंट्रोल   यानि खेल के माध्यम से नशे की प्रवृत्ति  को रोकना, मिशन चलाने वाली है इसमें पंचायत स्तर पर हर पंचायत मे एक खेल का मैदान और एक जिम खोलने जा रही है |उन्होंने पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए मॉनिटरिंग और सर्वेलेंस को और सुदृढ़ करने को कहा। उन्होंने पंचायतो को कड़े  कदम उठाने के लिए आग्रह  किया। युवाओं को नशे से दूर रह कर स्वस्थ जीवन चुनने पर भी  बल दिया|

Share
Published by

Recent Posts

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

1 hour ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

18 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

19 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

19 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

23 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 day ago