शिमला : प्रसिद्ध पर्वतारोही बलजीत कौर ने उमंग फाउंडेशन के शिविर में किया रक्तदान

विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर विख्यात पर्वतारोही और  एवरेस्ट समूह की दुर्गम पुमोरी चोटी फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बलजीत  कौर ने स्वयं खून दान कर उमंग फाउंडेशन के रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।  शिविर में 45 लोगों ने रक्तदान किया।

फाउंडेशन  के ट्रस्टी एवं शिविर के संयोजक संजीव शर्मा ने बताया कि अर्की तहसील के  गांव पथेड़ में सूरज पंचायत के साथ मिलकर यह शिविर लगाया गया। शिविर में 45  लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्की के एसडीएम विकास  शुक्ला ने की। बलजीत कौर और विकास शुक्ला ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र  देकर उनका हौसला बढ़ाया।

उमंग  फाउंडेशन ने बलजीत कौर को सम्मानित भी किया। सूरजपुर पंचायत के प्रधान  ओमप्रकाश शर्मा ने 37 वीं बार रक्तदान किया। वे और सायरी पंचायत की प्रधान  अंजू राठौड़ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे ।

नेपाल  तिब्बत सीमा पर दुर्गम चोटी पुमोरी फतेह कर सोलन जिले में अपने घर लौटी  बलजीत कौर ने कहा कि नियमित तौर पर रक्तदान करती हैं। उन्होंने कहा कि युवा  रक्तदान को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। इससे वे बेबस मरीजों का जीवन  बचाएंगे और स्वस्थ रहने के साथ-साथ नशे की बुराई से भी बचेंगे। 

संजीव  शर्मा ने बताया कि उमंग फाउंडेशन की ओर से ट्रस्टी विनोद योगाचार्य, सवीना  जहां, नीलम कंवर, डॉ. पूनम नेगी और गोपाल दास ने शिविर में सहयोग दिया। 

सूरजपुर  पंचायत की ओर से प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, उप प्रधान कामेश्वर, नरेश, कर्म  सिंह कंवर, कानू राम, विमला देवी और कान्ता ठाकुर ने शिविर में भागीदारी  की। आईजीएमसी ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह किया।
backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago