Kangra : हर मतदाता करे वोट, ये अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी – डॉ. निपुण जिंदल

 जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने जिला से सभी मतदाताओं से अपील की है कि 12 नवंबर को मतदान के दिन लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं अपितु कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि यह अवसर पांच वर्षों में केवल एक बार आता है तथा इस देश के जागरुक नागरिक होने के कारण हम सब मतदान प्रक्रिया में अवश्य सम्मिलित हों। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया वे यह सुनिश्चित करें कि अपने परिवार के अलावा आस-पड़ोस में भी मतदान करने से कोई न छूटे। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र और यहां की व्यवस्थाओं की सार्थकता में पूरे समाज की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उपायुक्त ने आशा जताई कि इस बार जिला कांगड़ा से सर्वाधिक मतदान होगा तथा हर मतदाता वोट डालेगा।


15 विधानसभा क्षेत्र, प्रत्याशी 91

बता दें, कांगड़ा के 15 विधानसभा सीटों से 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिनमें सबसे अधिक सुलह विधानसभा क्षेत्र से 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं सबसे कम नगरोटा और पालमपुर से केवल चार-चार प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेंगे। https://www.tatkalsamachar.com/himachal-pradesh-excise-department-of-teams-the/ अन्य विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो नूरपुर और ज्वाली से 5-5, देहरा, जसवां परागपुर, ज्वालामुखी, जयसिंहपुर, कांगड़ा, धर्मशाला और बैजनाथ विधानसभा क्षेत्रों से 6-6 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि शाहपुर और इंदौरा से 7-7 तथा फतेहपुर से 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

 कांगड़ा जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों में 13 लाख से अधिक वोटर चुनेंगे अपने विधायक

डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 12 नवम्बर को प्रदेश में होने वाले विधानसभा के आम चुनावों के लिए मतदान को लेकर जिला कांगड़ा पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा के तहत 15 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कांगड़ा जिला में कुल 13 लाख 34 हजार 542 मतदाता हैं। इनमें 6 लाख 53 हजार 661 महिला मतदाता और 6 लाख 80 हजार 875 पुरुष वोटर हैं। सर्विस वोटर की संख्या 21768 हैं। विदेश में रह रहे 6 प्रवासी निर्वाचक हैं। इसके अलावा तीसरे जेंडर के 6 मतदाता हैं।

कहां कितने मतदाता

उन्होंने बताया कि मतदाताओं के विधानसभा वार आंकड़े के मुताबिक नूरपुर में 45176 महिला व 48540 पुरुष, इंदौरा में 44501 महिला, 48742 पुरुष, फतेहपुर में 43982 महिला और 46221 पुरुष, ज्वाली में 49684 महिला व 52161 पुरुष, देहरा में 42054 महिला व 43209 पुरूष, जसवां परागपुर में 39008 महिला व 40848 पुरुष, ज्वालामुखी में 39333 महिला और 40808 पुरुष, जयसिंहपुर में 42588 महिला व 42590 पुरुष, सुलाह में 53130 महिला व 53846 पुरुष मतदाता हैं, नगरोटा में 44702 महिला व 46260 पुरुष, कांगड़ा में 41427 महिला और 42420 पुरुष, शाहपुर में 43801 महिला व 46177 पुरुष, धर्मशाला में 41469 महिला व 42359 पुरूष, पालमपुर में 38392 महिला व 40057 पुरुष व बैजनाथ में 44714 महिला और 46637 पुरुष मतदाता हैं।

1627 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिले में विधानसभा चुनावों के मतदान के लिए 1627 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 1625 मुख्य तथा 2 सहायक मतदान केंद्र हैं। जिले के हर विधानसभा हल्के में दो मतदान केंद्र महिला कर्मियों द्वारा संचालित होंगे। इस प्रकार पूरे जिले में 30 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जिनपर महिला कर्मी ही मतदान करवाएंगी। इसके अतिरिक्त जिले में 7 दिव्यांग कर्मियों द्वारा संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हर विधानसभा हल्के में दो आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। लोकतंत्र के उत्सव को लेकर इन मतदान केंद्रों को विशेष तौर से सजाया गया है। 813 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। 30 पोलिंग बूथ ऐसे होंगे जिन्हें महिला चुनाव कर्मी संचालित करेंगी।
उन्होंने बताया कि जिला में 291 वल्नरेबल, 158 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं। वल्नरेबल और क्रिटिकल मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की जाएगी। वहीं छोटा भंगाल के बड़ा ग्रां मतदान केंद्र में नेटवर्क की अनुपलब्धता के कारण वीडियोग्राफी की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि 158 क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर और अर्धसैनिक बल की आधी टुकड़ी तैनात की गई है, जबकि 291 वल्नरेबल मतदान केंद्रों में से 143 पर एहतियातन माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। शेष 148 वल्नरेबल मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग के साथ वीडियोग्राफी के इंतजाम रहेंगे।

backup_0dff07

Recent Posts

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 days ago

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः हर्षवर्धन Shimla News: चौहानवर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों…

1 week ago

Dharamshala News: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत धर्मशाला में पौधरोपण, एसडीएम मोहित रत्न ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय…

1 week ago

Education News: मंत्रीरोजगारपरक पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग पर दिया बल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के…

1 week ago

Jairam Thakur: अपनी भड़ास निकालने के लिए राष्ट्रीय महत्व के मंच का मुख्यमंत्री ने किया इस्तेमाल: जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सुक्खू सरकार की विश्वसनीयता समाप्त, सेस और कर्मचारियों…

2 weeks ago

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

2 weeks ago