किन्नौर (रिकांग पिओ) : उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में आज कोविड को लेकर गठित जिला स्तरीय टाॅस्क फोर्स की बैठक

उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में आज कोविड को लेकर गठित जिला स्तरीय टाॅस्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में किए जा रहे कोविड टीकाकरण की समीक्षा की गई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने बैठक में बताया कि जिले में अभी तक 31738 व्यक्तियों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है जिनमें 24544 व्यक्तियों को कोविड की प्रथम डोज तथा 7194 व्यक्तियों को कोविड के दोनो टीके लगाए जा चुकें हैं।बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के ऐसे व्यक्तियों जो जिले की विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं, ठेकेदारों व गांव में बागीचों व अन्य निर्माण कार्यों में कार्यरत हैं तथा जिनके पास आधार कार्ड व अन्य किसी भी प्रकार का कोई पहचान पत्र नहीं है उनके टीकाकरण के लिए संबंधित परियोजना प्रमुखों व ग्राम स्तर पर संबंधित ग्राम पंचायत सचिव द्वारा सत्यापित सूचि मंगवाई जाएगी ताकि इन सभी व्यक्तियों को भी कोविड का टीका लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस बारे सभी जल विद्युत परियोजना प्रमुखों, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता, सिंचाई एवं जन-स्वास्थ्य विभाग के अधिशाषी अभियन्ता व खण्ड विकास अधिकारियों को पत्र लिख कर एक सप्ताह में सूचि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।  बैठक में डीआईओ डाॅ. अन्वेषा भी उपस्थित थी।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

6 hours ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago