Shimla : केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर करेगी हिमाचल का विकास : सीएम धामी*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शिमला स्थित राम मंदिर हॉल में प्रवासी उत्तराखण्डी समाज एवं प्रबुद्धजनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। 

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता द्वारा गर्मजोशी से किए गए स्वागत हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह चुनाव हिमाचल की प्रगति एवं विकास को तय करने वाला चुनाव है, उन्होंने कहा यहाँ की सरकार ने भी बहुत अच्छे कार्य किए हैं, https://www.tatkalsamachar.com/shimla-nalin-kohli/ यहां जो विकास की गति है, हिमाचल की जनता उस गति को बीच में छोड़ना नहीं चाहती है, विकास की गति को निरंतर बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा हिमाचल एवं उत्तर प्रदेश दो अलग राज्य होने के बावजूद यहां के लोगों के रीति रिवाज संस्कृति एक जैसी है, उन्होंने कहा यहां के लोगों के दिल आपस में जुड़े हुए हैं। 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान संपूर्ण विश्व में बढ़ा है उन्होंने कहा मोदी जी न केवल भारत अपितु पूरे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं उन्होंने कहा आज उनके ही नेतृत्व में वैश्विक मंचों में भी भारत कई ज्यादा सशक्त हुआ है। उन्होंने कहा आज वर्षों की भारतीय संस्कृति को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी संरक्षित एवं संवारने का काम कर रहे हैं, उन्होंने कहा आपदा के बाद केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हुआ है, संपूर्ण परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का निर्माण कार्य चल रहा है, गौरीकुंड से केदारनाथ तक के रोपवे का शिलान्यास भी हो चुका है, साथ ही बद्रीनाथ धाम के भव्य निर्माण हेतु मास्टर प्लान बन कर तैयार हो गया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से हम कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों के लिये मानसण्ड मंदिर माला मिशन पर भी काम कर रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे नेटवर्क निर्माण के लिये पर्वत माला परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड एवं हिमाचल सैनिक बहुल प्रदेश हैं यहां के जवान देश की सीमाओं में रात दिन मां भारती की सेवा कर रहे हैं उन्होंने कहा हमारी सेना का इतिहास वैभवशाली रहा है आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गोली का जवाब गोली से देने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा से ही अपने जन्मदिन, त्यौहार एवं विशेष दिनों को सेना के साथ मनाया है। उन्होंने कहा शिमला शहर एवं हिमाचल की समस्याओं का समाधान जय राम जी की सरकार द्वारा किया गया है, उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस पर जनता निश्चिती अपनी मोहर लगाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि संजय सूद जी शिमला की प्रत्येक समस्याओं को खत्म करेंगे। उन्होंने कहा उत्तराखंड के जैसे ही हिमाचल की जनता भी पुनः भाजपा की सरकार लाकर मिथक तोड़ने का काम करेगी।

इस दौरान शिमला से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद,वरिष्ट उपाध्यक्ष गणेश दत्त , किमी सूद , अनिला कश्यप , सुदीप महाजन , भाजपा प्रदेश महामंत्री ( उत्तराखंड) आदित्य कोठारी, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा गोविंद पिल्खवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

View Comments

  • Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

5 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

6 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago