CEO केविन रॉबर्ट्स की होगी छुट्टी,ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में उथल-पुथल.

रॉबर्ट्स की रवानगी की घोषणा इस सप्ताह के आखिर में की जाएगी. उनका करार 2021 के अंत तक था, लेकिन उन्हें पहले ही रवाना कर दिया जाएगा. उन्होंने 20 महीने पहले जेम्स सदरलैंड की जगह ली थी. कोरोना वायरस महामारी के कारण आर्थिक संकट झेल रहा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने मुख्य कार्यकारी (CEO) केविन रॉबर्ट्स की छुट्टी करने जा रहा है.

‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ के अनुसार, रॉबर्ट्स की रवानगी की घोषणा इस सप्ताह के आखिर में की जाएगी. उनका करार 2021 के अंत तक था, लेकिन उन्हें पहले ही रवाना कर दिया जाएगा. उन्होंने 20 महीने पहले जेम्स सदरलैंड की जगह ली थी.

सीईओ केविन रॉबर्ट्स ऐसे समय पर टीम से जुड़े थे जब गेंद से छेड़खानी विवाद का साया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर था. कोरोना वायरस महामारी के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जबर्दस्त आर्थिक संकट से जूझ रहा है. उसने 200 से अधिक स्टाफ को जून के आखिर तक 20 प्रतिशत तनख्वाह पर रखा है.

भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया का दौरा नहीं करती है तो उस नुकसान की भरपाई के लिए उसने पांच करोड़ डॉलर का ऋण ले रखा है. ऑस्ट्रेलिया को अक्टूबर-नवंबर में टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी करनी है, लेकिन आईसीसी ने अभी उस पर आखिरी फैसला नहीं लिया है.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago