केंद्रीय रक्षा मंत्री ने सासे में कैलिब्रेशन लैब भवन का शिलान्यास किया

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ‘प्रोजेक्ट अनशनकन’ के अन्तर्गत हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (सासे) में कैलिब्रेशन लैब भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केंद्रीय वित्त एवं काॅर्पोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी केंद्रीय मंत्री के साथ उपस्थित थे।

      कैलिब्रेशन लैब का निर्माण 736.18 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जो बर्फीले क्षेत्रों में फील्ड लोकेशन में तैनात किए जाने के लिए सेंसरों की विविधता के कुशल और समयबद्ध कैलिब्रेशन में अहम भूमिका निभाएगा।

    इससे पूर्व, सासे अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष अपनी गतिविधियों के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी।

     सासे बर्फीले पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन पूर्वानुमान, कृत्रिम ट्रिगरिंग और संरचनात्मक नियंत्रण में कार्य कर रहा है। सासे ने अंटार्कटिका स्नो कवर आइस शीट सतह ऊर्जा संतुलन और पिघलन अनुमान के क्षेत्रों में अनुसंधान गतिविधियों पर भारतीय अंटार्कटिका कार्यक्रम में भी भाग लिया।

      डीआरडीओ के महानिदेशक प्रवीण कुमार मेहता ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केंद्रीय वित्त और काॅर्पोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

    निदेशक सासे डाॅ. लोकेश कुमार सिन्हा ने सासे की विभिन्न गतिविधियों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी।

      सांसद रामस्वरूप शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

3 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

3 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

3 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

7 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

10 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

10 hours ago