Categories: देश

देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 64 लाख के पार, अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

India COVID-19 Cases: राहत की बात यह है कि ठीक होने वालों की संख्या 54 लाख पार हो गई है. देश में अब तक 54,27,706 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं.

नई दिल्ली: 


भारत में कोरोनावाइरस (Coronavirus) का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. देश में COVID-19 से मरने वालों की संख्या 1 लाख के पार हो गई है. कोरोना से अब तक कुल 1,00,842 मौत हो चुकी है. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में 79,476 नए कोरोना मामले सामने आए हैं. इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की कुल तादाद   64,73,544 हो गई है. वहीं, बीते 24 घंटों में वायरस की वजह से 1069 मरीजों की मौत हुई है जबकि अब तक कुल 1,00,842 मरीज जान गंवा चुके हैं.

हालांकि, राहत की बात यह है कि ठीक होने वालों की संख्या 54 लाख पार हो गई है. देश में अब तक 54,27,706 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं. यहां एक्टिव केसों (Corona Active Cases) की संख्या बढ़कर 9,44,996 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना रिकवरी रेट 83.84 प्रतिशत पर है. एक्टिव मरीज़ 14.59 प्रतिशत है. मृत्यु दर 1.55 फीसदी और पॉजिटिविटी रेट 7.01 प्रतिशत है.

टेस्टिंग की बात की जाए तो भारत दुनियाभर में दूसरे पायदान पर है. अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट किए गए हैं. भारत में पिछले 24 घंटों में 11,32,675 टेस्ट हुए हैं जबकि  अब तक हुए कुल 7,78,50,403 नमूमों का परीक्षण किया जा चुका है. महाराष्ट्र कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्य है .

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago