Una: Brigadier Sanyog Negi visited ECHS.
ब्रिगेडियर संयोग नेगी ने आज ईसीएचएस पाॅलीक्लीनिक ऊना का दौरा किया। इस दौरान नेगी ने ऊना ईसीएचएस में उपस्थित पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों से बातचीत की तथा उनकी परेशानियों बारे भी जानकारी हासिल की।
उन्होंने पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को बताया कि किसी भी एम्पैनल्ड अस्पताल में अगर कोई समस्या आती हैं तो वह ओआईसी ईसीएचएस व स्टाफ से सांझा करें।
कोई भी व्यक्ति अपनी जेब से नकद पैसे का भुगतान नहीं करेगा। ब्रिगेडियर ने कहा कि अगर कोई मरीज़ एडमिट होता है तो उपचार के दौरान दस्तावेजों को सही ढंग से पढ़कर हस्ताक्षर करें ताकि कोई भी गलत भुगतान न हो।
उन्होंने बताया कि मिलिट्री अस्पताल में अच्छे डाॅक्टर व पूर्ण सुविधा उपलब्ध है, उनका लाभ लें।संयोग नेगी ने ईसीएचएस के स्टाफ को परामर्श देते हुए कहा कि पूर्व सैनिकांे तथा उनके आश्रितों का सही ढंग से देखभाल करना हमारा सर्वप्रथम ध्येय है।
इससे पूर्व ईसीएचएस पाॅलीक्लीनिक ऊना के ओआई मेजर रघबीर सिंह ने ब्रिगेडियर नेगी को पाॅलीक्लीनिक ऊना की कार्य प्रणाली बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…