बिलासपुर: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की छमाही बैठक आयोजित.

 अग्रणी जिला प्रबन्धक यूको बैंक एवं अध्यक्ष नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर की छमाही बैठक का आयोजन अग्रणी जिला कार्यालय बिलासपुर द्वारा ऑनलाईन किया गया।


उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधने की क्षमता केवल राजभाषा हिंदी में ही है और यह हम सबका संवैधानिक दायित्व भी है कि हम राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में अपना संपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कनिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी में काम करने के लिए कहा।


उन्होंने बताया कि भारतीय सविंधान में हिंदी को संघ की राजभाषा का दर्जा प्राप्त है तथा भारत सरकार द्वारा सभी सरकारी कार्यालयों को राजभाषा में कार्य करने हेतु लक्ष्य भी निर्धारित किए गए है।

Tatkal Samachar: Half yearly meeting of Town Official Language Implementation Committee held.


इस अवसर पर गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग नरेन्द्र सिंह मेहारा ने भी सभी को ऑनलाईन संबोधित करते हुए बताया कि भारत सरकार राजभाषा कार्यान्वयन के प्रति सकारात्मक होती जा रही है तथा राजभाषा नियमों के अनुसार हिमाचल प्रदेश ’क’ क्षेत्र में स्थित है, जहां अपने कार्यालय का समस्त कामकाज राजभाषा हिंदी में करना अनिवार्य है। उन्होने भारत सरकार की राजभाषा नीति के बारे में विस्तार से चर्चा की।


यूको बैंक अंचल कार्यालय धर्मशाला के राजभाषा प्रभारी मुकेश कुमार ने बैठक का संचालन करते हुए सभी विभाग के कार्यालयों में शत प्रतिशत कार्य हिन्दी में करने का अनुरोध किया।


इस अवसर पर उप निदेशक, क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति नरेन्द्र सिंह मेहरा, बिलासपुर स्थित सभी केन्द्र सरकार के बैंक, कार्यालय, बीमा कंपनियां, बीएसएनएल, केन्द्रीय विद्यालय, आरसेटी बिलासपुर आदि के कार्यालय अध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

18 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago