सदमे में बॉलीवुड, शोक में फैंस…दिग्गजों की भी आंखें नम कर गया ऋषि कपूर का जाना
बॉलीवुड के दिग्गज ऋषि कपूर ने गुरुवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. बुधवार को इरफान खान के जाने के बाद बॉलीवुड अभी सदमे में ही था कि अगले ही दिन एक और झटका लग गया.
फिल्म इंडस्ट्री को लगातार दूसरे दिन एक और बड़ा झटका लगा है. बुधवार को इरफान खान के जाने का गम अभी खत्म ही नहीं हुआ था कि गुरुवार को एक और दिग्गज अलविदा कह गया. ऋषि कपूर ने गुरुवार को मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली. बॉलीवुड के कई अभिनेता, देश के नेता समेत कई बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं.
बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी सांसद सनी देओल ने ऋषि कपूर के निधन पर एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा कि ऋषि जी के जाने के गहरा सदमा लगा है, वो शानदार अभिनेता और इंसान थे.
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…