Categories: Blog

इंसान के लिए मूर्खता-जवानी से ज्यादा कष्टदायी होती है : चाणक्य नीति

शास्त्र के महान ज्ञाता आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल बनाने को लेकर कई बातें कही हैं. चाणक्य नीति में दूसरे अध्याय के 8वें श्लोक में चाणक्य ऐसे तीन चीजों के बारे में बताते हैं जो मनुष्य के जीवन में कष्ट लेकर आती हैं. आइए जानते हैं इन तीन चीजों के बारे में…

कष्टं च खलु मूर्खत्वं कष्ट च खलु यौवनम्।

कष्टात्कष्टतरं चैव परगृहेनिवासनम्॥

इस श्लोक में चाणक्य कहते हैं कि मूर्खता इंसान के लिए अपने आप में एक बड़ा कष्ट है. मूर्ख व्यक्ति को सही और गलत का पता नहीं होता और इस वजह से वो अपने ही कर्मों के कारण परेशानी में पड़ता रहता है. उसे हमेशा कष्ट उठाना पड़ता है. कौन सी बात उचित है और कौन सी अनुचित इसका पता लगना खुशहाल जीवन के लिए आवश्यक होता है.

चाणक्य कहते हैं कि जवानी भी इंसान को दुखी करती है. इस उम्र में इंसान की इच्छाएं ज्यादा होती हैं और उनके पूरा नहीं होने पर दुख भी काफी होता है. इंसान के जीवन का यह वो दौर होता है जिसमें वो काम के लिए जोश में विवेक खो बैठता है. उसे अपनी शक्ति पर गुमान हो जाता है. इंसान इतना अहंकारी हो जाता है कि वो किसी दूसरे को कुछ नहीं समझता. साथ ही चाणक्य कहते हैं कि जवानी मनुष्य को विवेकहीन बना देती है और इस कारण उसे कई प्रकार के कष्टों का सामना करना पड़ता है.

हालांकि, चाणक्य मूर्खता और जवानी से भी ज्यादा कष्टदायी दूसरे के घर में रहने को बताते हैं. चाणक्य के मुताबिक दूसरे के घर में रहते समय इंसान को उसकी कृपा पर आश्रित रहना होता है. इस अवस्था में मनुष्य अपनी स्वतंत्रता खो देता है. इसीलिए कहा गया है कि ‘पराधीन सपनेहु सुख नाहीं’.

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

6 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

2 weeks ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

2 weeks ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

3 weeks ago