BCI: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हो बंद, नियमित रूप से चलें अदालतें.

बीसीआई के चेयरमैन मनन मिश्रा ने चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबड़े को एक खत लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि तकरीबन 19 लाख वकील लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए अपने घरों में कैद हैं, लेकिन अगर लॉकडाउन 3 मई के बाद भी बढ़ता है, तो फिर वकीलों को कोर्ट आकर प्रैक्टिस करने की इजाजत मिलनी चाहिए.

मोदी सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन कर रखा है. इसके चलते अदालतें भी नहीं खुल रही हैं. सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई कर रहे हैं. हालांकि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) इसके पक्ष में नहीं है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया का कहना है कि 3 मई के बाद लॉकडाउन बढ़ने की सूरत में अदालतों में सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न होकर नियमित रूप से हो.

इसको लेकर बीसीआई के चेयरमैन मनन मिश्रा ने चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबड़े को एक खत लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि तकरीबन 19 लाख वकील लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए अपने घरों में कैद हैं, लेकिन अगर लॉकडाउन 3 मई के बाद भी बढ़ता है, तो फिर वकीलों को कोर्ट आकर प्रैक्टिस करने की इजाजत मिलनी चाहिए.

चीफ जस्टिस बोबड़े को लिखी चिट्ठी में कहा गया कि बेहद महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होनी चाहिए, लेकिन हाल-फिलहाल में देखा गया है कि सामान्य मामलों की सुनवाई भी जज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर रहे हैं. हमारा हालिया सिस्टम टेक्नोलॉजी में इतना एडवांस नहीं हुआ है कि हर मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो सके. इसके लिए पूरे सेटअप की जरूरत होती है. साथ ही वकीलों को भी समुचित ट्रेनिंग दिए जाने की आवश्यकता है.

बीसीआई के चेयरमैन मनन मिश्रा ने अपनी चिट्ठी में आगे लिखा है कि लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में वकीलों का कोर्ट आना बंद हो गया है और उनका कामकाज ठप हो गया है. इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में बार काउंसिल अपने सीमित संसाधनों से वकीलों की जो आर्थिक मदद हो सकती है, वो करने की कोशिश कर रही है. अगर लॉकडाउन आगे भी जारी रहा और वकीलों को कोर्ट में पेश नहीं होने दिया गया, तो वकीलों के लिए अपना परिवार चलाना भी मुश्किल हो जाएगा. यह जस्टिस सिस्टम के लिए भी नुकसानदेह होगा.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago