State Government is determined to strengthen the basic facilities of the people - Rajinder Garg
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज उठाऊ पेयजल योजना भराड़ी लढियाणी के अंतर्गत गांव ढलयाणी में 3 लाख रूपए की लागत से निर्मित 30 हजार लीटर क्षमता वाले जल भंडारण टैंक का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व में विकास कार्य में तीव्रता ला रही है।
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को हमेशा के लिए दूर करने के लिए प्राथमिकता से पेयजल योजनाओं का कार्य पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस भंडारण टैंक को कोरोना काल के दौरान ही पूरा किया गया है तथा इससे 3 गांव की लगभग 350 की आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि भंडारण टैंक से लोगों के घरों तक पाइपो द्वारा जल वितरण के लिए 15 लाख रुपए की राशि व्यय की गई है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत आने वाले 2 महीने में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के हर घर में पेयजल के नल लगा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है।
इससे पूर्व उन्होंने वौणी गांव के लिए मुख्य मार्ग से स्कूल तक व लखदाता मंदिर तक लगभग डेढ़ किलोमीटर संपर्क मार्ग को लोगों को समर्पित किया। वौणी गांव के लोगों को सड़क निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करवाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी का सपना है कि प्रदेश का प्रत्येक गांव संपर्क मार्गों से जुड़े। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि संपर्क मार्गों के निर्माण हेतु स्वेच्छा से भूमि दान करें
उन्होंने ग्राम पंचायत वौणी में 3 लाख रुपये की राशि से निर्मित सामुदायिक शैड़ का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र मे विश्व बैंक के सहयोग से 82 करोड रुपए की लागत से दधौल से लदरौर सड़क का उन्नयन कार्य चल रहा है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को प्रत्येक विभाग की सेवाएं एक छत के नीचे उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से घुमारवीं में एक मिनी सेक्ट्रिएट स्वीकृत किया गया है, जिसका कार्य कुछ दिनों में आरंभ कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि घुमारवीं में एचआरटीसी का सब डिपो खोल दिया गया है और जमीन उपलब्ध होने पर सब डिपो को डिपो का दर्जा प्रदान कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करवाने सरकार की प्राथमिकता है। सरकार घुमारवीं के नागरिक अस्पताल को स्तरोन्नत कर दिया गया है और अस्पताल में अब 11 डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अस्पताल के आई.पी.डी. भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिस पर लगभग 10 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
समारोह में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उन्होंने श्री मुखर्जी के व्यक्तित्व का उल्लेख किया तथा उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने समारोह के पश्चात वौणी गांव में पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और औषधीय पौधा हरड़ रोपित किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, बीडीसी घुमारवीं अध्यक्ष रमेश ठाकुर मंडल, महामंत्री राजेश ठाकुर, जिला महामंत्री नवीन शर्मा, जिला परिषद सदस्य मदन धीमान, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, बबीता देवी लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता दीपक कपिल, जल शक्ति विभाग अधिशासी अभियंता सतीश शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…