Chief Minister appreciated the services of teachers during the Kovid period
प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने आज मंडी में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार और वह स्वयं शिक्षकांे का सम्मान करते हैं। शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं और कोविड काल में शिक्षकों ने सफलतापूर्वक हर घर पाठशाला कार्यक्रम चला कर विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के समय शिक्षकों ने हर क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। प्रदेश सरकार उनके कल्याण के लिए समर्पित है और उनको समय-समय पर विभिन्न लाभ प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों की सभी जायज मांगों का समाधान करती आई है और भविष्य में भी उनकी विभिन्न मांगों के समाधान के लिए वचनबद्ध है।
प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष हेमराज ठाकुर, स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रदेशाध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर, राजकीय अध्यापक संघ के राज्यध्यक्ष नरेश महाजन, सी.एंड.वी के राज्यध्यक्ष चमन लाल शर्मा और इन संगठनों के जिला मंडी के अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारी मुख्यमंत्री के साथ बैठक में उपस्थित थे।
शिक्षक संगठनों ने संयुक्त बयान जारी कर प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री कीे ओर से आए बयान और मुख्यमंत्री द्वारा की गई मध्यस्थता के बाद अपना विरोध समाप्त करने की घोषणा की है। शिक्षा संगठनों ने कहा कि अब शिक्षक संगठनों द्वारा कोई भी बयानबाजी नहीं की जायेगी।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…