बिलासपुर : सभी विद्यालय की 10वीं 11वीं तथा 12वीं की कक्षाएं 2 अगस्त से खुलेंगी

  जिला दण्डाधिकारी पंकज राय ने बताया कि आवासीय तथा आंशिक रूप से आवासीय विद्यालयों सहित सभी विद्यालय की 10वीं, 11वीं और 12वीं  की कक्षाएं 2 अगस्त से आरम्भ करने के आदेश पारित किए।

इन विद्यालयों में शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले एसओपी का तथा कोविड उपयुक्त व्यवहार संबंधी मानदंडों का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि 5वीं और 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 2 अगस्त से विषय से सम्बन्धित संदेह निवारण के लिए स्कूलों का दौरा करने की अनुमति दी जाएगी।

एसओपी तथा कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन करना अनिवार्य
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालयों में शोधार्थियों को संबंधित अधिकारियों द्वारा अधिसूचित की जाने वाली तारीखों के अनुसार विश्वविद्यालय में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी और उन्हंे शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले एसओपी के तथा कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार के पालन करना होगा।


उपायुक्त ने बताया कि ऑफलाइन कोचिंग, ट्यूशन और प्रशिक्षण संस्थानों को 26 जुलाई से खोलने की अनुमति दी जा चुकी है, उन्हें भी एसओपी का सख्ती से पालन तथा कोविड-19 उचित व्यवहार का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त केवल टीकाकरण वाले उम्मीदवारों को प्रशिक्षण में भाग लेने की अनुमति दी जा सकेगी।

यदि टीकाकरण नहीं किया गया है, तो उम्मीदवार को रिपोर्टिंग के समय सेे 72 घंटे से पहले नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
उन्होंने सरकार के सभी विभागों और संगठनों, पुलिस अधिकारियों और स्थानीय प्राधिकरणों, पंचायती राज संस्थानों, शहरी निकायों को जिला प्रशासन के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए।


इसके अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय द्वारा हाल के दिनों में समय-समय पर जारी किए गए पिछले आदेशों के तहत लागू अन्य सभी छूट, प्रतिबंध और दंडात्मक प्रावधान पहले की तरह लागू रहेंगे।
उन्होंने बताया कि यह आदेश सम्पूर्ण जिला बिलासपुर में उपरोक्त वर्णित तिथि व समय से अगले आदेश तक लागू रहेगा।

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

19 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago