सुदंरनगर: विधानसभा क्षेत्र के में खुलेगा बीडीओ कार्यालय

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिले के सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत निहरी में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए निहरी में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय और किंदर में बागवानी विस्तार कार्यालय खोले जाएंगे।


उन्होंने चैकी में जल शक्ति विभाग का अनुभाग खोलने, सुन्दरनगर और बलग के बीच बस सेवा शुरू करने, किंदर में पशु औषधालय, चरखड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और निहरी में फायर सब-स्टेशन और जरोल में स्वास्थ्य उप केन्द्र खोलने की घोषणा की।

इसके अलावा उन्होंने मुंदरीधार में हेलीपैड के निर्माण, चीरल में राजकीय प्राथमिक पाठशाला खोलने, प्राथमिक विद्यालय जमोह जलोन व टिमरू को माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय कंडी टिक्कर को उच्च विद्यालय, हाड़ाबाई उच्च विद्यालय को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंमाद में विज्ञान कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणा भी की।


उन्होंने नवगठित सात ग्राम पंचायतों के भवन के निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व निहरी में 43.60 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।

उन्होंने निहरी में 8.03 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय डिग्री महाविद्यालय भवन, 5.87 करोड़ रुपये से तैयार निहरी-बलग सड़क और 8.69 करोड़ रुपये से तैयार बाढू-रोहाड़ा-चरखरी पेयजल आपूर्ति योजना के उद्घाटन किए।


उन्होंने 6.70 और 8.75 करोड़ रुपये की लागत से सलापड़-तत्तापानी सड़क के सुधार और चैड़ा करने के कार्य, 1.13 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोघर के भवन और 4.43 करोड़ रुपये से तैयार होने वाली रोहांडा-पौड़ाकोठी-डुमत बैहली पेयजल आपूर्ति योजना के शिलान्यास किए।


जय राम ठाकुर ने कहा कि वह स्वयं एक पहाड़ी क्षेत्र के सादे परिवार से सम्बन्ध रखते हैं इसलिए आम आदमी की विकासात्मक आवश्यकताओं को भलीभांति समझते हैं। प्रदेश सरकार उन क्षेत्रों के विकास पर अधिक बल दे रही है, जो किन्हीं कारणों से उपेक्षित रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने यह निश्चित किया कि किसी भी व्यक्ति को बेहतर उपचार सुविधा से वंचित न रहना पड़े। यहां तक कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार ने कोविड प्रबन्धन के लिए राज्य सरकार क प्रयासों को सराहा है।
उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौरान केन्द्र ने जिस प्रकार हिमाचल प्रदेश की सहायता की है वह ऐतिहासिक है।

पीएमकेयर्ज के अन्तर्गत प्रधानमंत्री ने प्रदेश को 500 वेंटिलेटर उपलब्ध करवाए। प्रदेश में अभी तक 10 आॅक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं और भविष्य में 28 और संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस महामारी ने देश सहित हिमाचल की आर्थिकी को भी प्रभावित किया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के माध्यम से 167 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। आम आदमी के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हिमकेयर, गृहिणी सुविधा योजना और सहारा योजना आदि लाखों लोगों के लिए वरदान साबित हुई हैं।


जल शक्ति व बागवनी मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि निहरी एक दुर्गम क्षेत्र है जिसके विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि स्थानीय विधायक द्वारा रखी गई सभी विकासात्मक मांगों को मंजूर किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से चरखड़ी मेें राज्य काॅपरेटिव बैंक के एक्सटेंशन काउंटर खोलने का आग्रह किया।

सुन्दरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि 50 वर्षों के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने निहरी आकर करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं को समर्पित कर लोगों को सम्बोधित किया है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।


प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, भाजपा मंडलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, उपायुक्त मण्डी अरिन्दम चैधरी व पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

19 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago