मुख्यमंत्री : जय राम ठाकुर ने नाचन विधानसभा क्षेत्र के लिए 75.50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत सांय नाचन विधानसभा के जय देवी में जनसभा को संबोधित करते हुए, इस विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 75.50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को समर्पित करने के उपरान्त उन्होनें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाच को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने और सेली और जय देवी में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की।

उन्होंने अटगढ़ में नया कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति खंड खोलने और आईटीआई चच्योट में दो नए टेªड़स आरम्भ करने की घोषणा की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की 12 नई पंचायतों को पंचायत भवनों के निर्माण लिए 10-10 लाख रुपये देने, किलिंग में नया पटवार सर्कल खोलने और घरोट और घिनवी में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की भी घोषणा की।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अटगढ़ और चैल चैक में स्टेडियम निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जय देवी और पंगवास के लिए भी पर्याप्त धनराशि जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परवाउ एवं किलिंग को 10-10 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलिंग में विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाल्ली और बाग्गी में विज्ञान कक्षाएं आरम्भ की घोषणा की। उन्होनें उच्च विद्यालय पलाहोट्टा और चंबी को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और माध्यमिक पाठशाला, जाच तथा दोलधार को उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। जय राम ठाकुर ने लोगों से कोविड -19 महामारी के खिलाफ स्वयं का टीकाकरण सुनिश्चित करवाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद राज्य सरकार ने विकास की गति को निर्बाध रूप से सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आज 75.50 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं को समर्पित किया गया है।

यह विधानसभा क्षेत्र प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ रहा है और सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास परियोजनाओं के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया जाए। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने जय देवी में 2.33 करोड़ की लागत के 33 केवी सब स्टेशन, ग्राम पंचायत पलोहटा में 3.54 करोड रुपये की लागत की छनेरी नेहरा, पलोहटा उठाऊ जल आपूर्ति योजना और बीबीएमबी कालोनी से सुसान ज्वाला तक नाबार्ड सड़क का लोकार्पण किया।

 जय राम ठाकुर ने 17.01 करोड़ की लागत की जल आपूर्ति योजना बहली महादेव और जल आपूर्ति योजना नेरी कांगर का संवर्धन, जल जीवन मिशन के अंतर्गत चैक, महादेव, अपर बहली, चंबी, पलोहटा, जय देवी और भलाना पंचायतों के लिए 3.08 करोड रुपये की उठाऊ जल आपूर्ति योजना,  सुंदरनगर तहसील में गिरि, भलाना, जय देवी, चंबी से महादेव के लिए 2.08 करोड़ रुपये की लागत की जल आपूर्ति योजना,  51 लाख रुपये की लागत से घंगल खड्ड पर भराडी माता मंदिर से बीबीएमबी कालोनी सुंदरनगर तक निर्मित होने वाले 19.75 मीटर लंबे मोटर योग्य पूल की आधारशिला रखी।

विधायक नाचन विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि नाचन विधानसभा ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है और क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए नाचन विधानसभा क्षेत्र में 12 नई पंचायतों का गठन किया गया है।

 जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, कृषि, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर, विधायक सुंदरनगर राकेश जम्वाल, विधायक बल्ह इंदर सिंह गांधी, प्रदेश भजपा प्रवक्ता अजय राणा, अध्यक्ष जिला परिषद मंडी पाल वर्मा, प्रदेश भाजपा मंडलाध्यक्ष सोहन सिंह, उपायुक्त मंडी अरिंदम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थी।

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago