Bilaspur: Randhir Sharma visited the National Health Center Baihal, Swahan, Swarghat, Bhajun and Namhole
आज भरतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रणधीर शर्मा नेप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैहल , स्वाहन , स्वारघाट , भजून और नमहोल का दौरा किया । इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों , कर्मचारियों व आशावर्कर्स को च्यवनप्राश , आयुष काढ़ा , मास्क और सेनेटाइजर देकर सम्मानित किया । इस मौके पर उन्होंने स्वास्ध्य केन्द्रो के डॉक्टरों ,कर्मचारियों व आशा वर्करज की समस्याओं को सुना और समाधान करने का आश्वासन दिया । श्री शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैहल और भजूँन के डॉक्टरों की माँग पर 10 – 10 ऑक्सीमीटर भी दिये । उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री राम कुमार , लोअर मण्डल अध्यक्ष श्री ओंकार ठाकुर ,जिला पार्षद श्री मान सिंह धीमान व श्रीमतिसत्य ठाकुर , पंचायत समिति सदस्य श्री रंगी राम , कुटेहल्ला पंचायत प्रधान श्री बालकृष्ण ठाकुर , स्वाहन पंचायत प्रधान श्री दीना नाथ ठाक, दयोथ पंचायत प्रधान श्री राजिंदर कुमार , कोंडावाली पंचायत प्रधान श्री प्रदीप कुमार व उपप्रधान श्री भजन लाल और युवा मोर्चा के जिला सचिव राम पाल चौधरी भी उपस्थित रहे ।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…