Shimla: Plantation done on the occasion of Independence Day.
हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने राज्य वन विभाग के सौजन्य से 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शिमला के निकट बागी जुब्बड़ में विशेष पौधरोपण अभियान आयोजित किया। प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति रवि मलिमठ ने देवदार का पौधा रोपित कर पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया।
पौधरोपण अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के हरित आवरण को बढ़ाना और राज्य के लोगों को पौधरोपण के प्रति प्रोत्साहित करना था। इस अभियान के अंतर्गत 1.5 हेक्टेयर क्षेत्र पर लगभग 550 पौधे रोपित किए गए।
प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश त्रिलोक सिंह चैहान ने देवदार का पौधा रोपा।
न्यायाधीश सुरेशवर ठाकुर, न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर, न्यायाधीश संदीप शर्मा, न्यायाधीश सी.बी वरोवालिया, न्यायाधीश ज्योत्ना रेवल दुआ, न्यायाधीश सत्येन वैद्य, प्रधान मुख्य अरण्यपाल सविता और कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश की धर्मपत्नी ने पौधरोपण अभियान में भाग लिया।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव पे्रम लाल रांटा ने मुख्य अतिथि और अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।
रजिस्ट्रार जनरल वीरेन्द्र सिंह, सत्र न्यायाधीश, रजिस्ट्रार, जिला अधिकारी शिमला कृष्ण कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…