Minister Rajesh Dharmani conducted surprise inspection of Regional Hospital Bilaspur
नगर, नियोजन आवास, औद्योगिक प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मातृ एवं शिशु अस्पताल भवन, ट्रॉमा सेंटर, सामान्य ओपीडी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के उपरांत उन्होंने बताया कि गत दिनों समाचार पत्रों और स्थानीय लोगों के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल के मातृ एवं शिशु अस्पताल में महिलाओं को बैठने के लिए उचित व्यवस्था न होने और अस्पताल में शौचालय के बंद होने की शिकायतें मिल रही थी।
उन्होंने बताया कि मातृ एवं शिशु अस्पताल भवन के धरातल में गायनी और शिशु रोग विशेषज्ञ ओपीडी है दोनों ओपीडी में एक दिन में 300 से ज्यादा मरीज का इलाज किया जा रहा है। जिसके चलते मरीज और मरीजों के परिजनों को बैठने की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही हैं।
उन्होंने मौके पर चिकित्सा अधीक्षक बिलासपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस भवन में अतिरिक्त बेंच लगाने और एसी या बड़े पंखों का इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने मातृ एवं शिशु अस्पताल भवन के बाहर वेटिंग एरिया का निर्माण करने के निर्देश अस्पताल प्रशासन को दी। उन्होंने कहा कि दो दिनों के भीतर वेटिंग एरिया के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द वेटिंग एरिया का निर्माण किया जाए और लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके।
उन्होंने उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक को वेटिंग एरिया के निर्माण के लिए हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए।
मंत्री राजेश धर्मानी ने ट्रॉमा सेंटर में बंद पड़े शौचालय को जल्द से जल्द सुचारु करने के निर्देश दिए। https://tatkalsamachar.com/himachal-news-forest-corporation/ उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को खराब पड़े शौचायलयों की शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर उन्होंने मरीजो और उनके परिजनों से बातचीत की https://youtu.be/nyGdgNGe5dk?si=jPx2T0r1mZVzKEbd और इलाज के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल में पेश आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार, चिकित्सा अधीक्षक एके सिंह सहित विभिन्न विभागों के विभाग अध्यक्ष उपस्थित रहे।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…