Una News : टाऊन हॉल ऊना में डिजिट साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित

डिजिट साक्षरता को लेकर सोमवार को ऊना के टाऊन हॉल में जागरूकता शिविर अयोजित किया गया। शिविर में लोगों को साइबर क्राइम, फेक न्यूज, विज्ञापन, सोशल मीडिया शिष्टाचार, ऑनलाइन सुरक्षा, ऑनलाईन बैंकिंग सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए डिजिट प्लेटफॉर्मों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। यह जानकारी एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने दी।


एसडीएम ने बताया कि वर्तमान समय में कम्पयूटर और मोबाइल का प्रयोग बढ़ता जा रहा है। प्रत्येक कार्य को सुगमता के साथ करने के लिए कम्पयूटर और ऑनलाईन सुविधा से जोड़ा जा रहा है। ऑनलाईन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी के अभाव में लोग आय दिन साइबर क्राइम और डिजिट धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लालच में आकर अपने निजी जानकारी दूसरों के साथ शेयर कर देते हैं जिस कारण दिन प्रतिदिन यह अपराध बढ़ता जा रहा है। इस अपराध को रोकने के लिए सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है कि जन-जन को साइबर क्राइम के बारे में संदेश दिया जाए और इससे बचने के सुझाव लोगों तक पहुंच जाएं। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग साइबर के बारे में जागरूक रहे और और इससे बचें।


शिविर में उपस्थित लोगों को साईबर क्राइम बारे जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम एक ऐसा अपराध है जिसमें कंप्यूटर या मोबाइल का उपयोग करके ऑनलाइन निजी जानकारी को प्राप्त करते हैं। https://tatkalsamachar.com/himachal-news-forest-corporation/ और उसका गलत इस्तेमाल करते हैं उसी को साइबर क्राइम कहते हैं। इसके माध्यम से वह किसी भी यूजर की पर्सनल जानकारी, बैंक डिटेल, आधार डिटेल को चोरी करते हैं तथा उसके बाद साइबर क्राइम करते हैं।

साइबर क्राइम से कैसे बचे
किसी भी वेबसाइट पर अपनी पर्सनल डिटेल शेयर न करें। अपनी पर्सनल इनफॉरमेशन को ऑनलाइन पब्लिश करने से बचना चाहिए। किसी भी सॉफ्टवेयर या ऐप को डाउनलोड करने से पहले अच्छे से कंफर्म कर लें कि वह सही है या कोई फेक ऐप तो नहीं है। किसी भी ऑनलाइन स्कीम जिसमें पैसे जीतने और प्राइज मिलने की बात हो तो उसके लालच में न आएं।

साइबर क्राइम होने के बाद क्या करें
अगर किसी के साथ साइबर क्राइम होता है तो वह सबसे पहले 1930 नंबर डायल करके कॉल करें और वहां पर शिकायत करें तथा जिस नंबर से आपको फोन आया है वह फोन नंबर https://youtu.be/nyGdgNGe5dk?si=jPx2T0r1mZVzKEbd और यू डी आरआईडी जिससे अपने पैसे ट्रांसफर किए हैं तथा उसका स्क्रीनशॉट अपने पास जरूर रखें या फिर भारतीय साइबर क्राइम के फोन नंबर 1800 209 6789 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
इस मौके पर सीडीपीओ ऊना कुलदीप सिंह दयाल, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago