Dharmshala News : पहाड़ी भागों में जाने से परहेज,  24 घंटें खुले रहेंगे कंट्रोल रूम: उपायुक्त

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के तहत 31 जुलाई से एक अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि बारिश के दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा उपरी पहाड़ी भागों में जाने से परहेज करें इसके साथ ही खराब मौसम में ट्रैकिंग करना भी खतरनाक हो सकता है।
उन्होंने कहा कि नदी तथा नालों के आसपास भी लोगों को जाने के लिए मनाही की गई है ताकि किसी भी तरह से अप्रिय घटना नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आग्रह किया कि भारी बारिश को देखते हुए अनावश्यक यात्रा न करें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं ।

राहत पुनर्वास को लेकर अलर्ट रहे अधिकारी

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला प्रशासन राहत तथा पुनर्वास कार्य के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है तथा तमाम अधिकारियों को मशीनरी के साथ फील्ड में डटे रहने के निर्देश दिए गए हैं। https://tatkalsamachar.com/himachal-news-forest-corporation/ जिले में जहां मार्गों पर भूस्खलन की संभावना है वहां पर जेसीबी जैसी मशीनरी भी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला वासियों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल फ्री 1077 नम्बर पर संपर्क करें। https://youtu.be/nyGdgNGe5dk?si=jPx2T0r1mZVzKEbd जिला मुख्यालय समेत सभी उपमंडलों में आपदा प्रबन्धन केन्द्र चौबीसों घंटे चालू हैं।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago