Bilaspur News: पंचायत स्तर पर चले विकास कार्यों का निरंतर निरीक्षण करें अधिकारी: एडीसी

अधिकारी पंचायत स्तर पर जारी विकास कार्यों का निरंतर निरीक्षण करते रहें ताकि विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी नजर रखी जा सके व पंचायत के कार्यों को समय से पूरा किया जा सके। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर निधि पटेल ने अधिकारियों के साथ जिला में जारी ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।


विभाग के विभिन्न कार्याे की समीक्षा करते हुए उन्होने बताया कि प्रधानमन्त्री आवास योजना के अन्तर्गत जिला बिलासपुर में कुल 147 आवास हेतू स्वीकृति प्रदान हुई थी जिनमे से आज तक 13 आवास कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष का कार्य अभी प्रगति पर है।


उन्होने बताया कि विकास खण्ड सदर में कुल 4 आवास स्वीकृत थे जिनका कार्य प्रगति पर है। https://www.youtube.com/watch?v=N8toDm9T7EQ विकास खण्ड घुमारवीं के अन्तर्गत कुल 52 आवास स्वीकृत थे जिनमें से 6 को कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा अन्य का कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार विकास खण्ड झण्डुता में 78 आवास स्वीकृत हुए थे जिनमें से 5 का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा बाकि आवासों का कार्य प्रगति पर है। उन्होने बताया कि विकास खण्ड श्री नयना देवी स्थित स्वारघाट के तहत 13 आवास हेतु स्वीकृति मिली थी जिनमें से 2 का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष का कार्य प्रगति पर है।


उन्होंने बताया कि मुख्य मन्त्री आवास योजना के अन्तर्गत वित वर्ष 2022-23  में जिला बिलासपुर के विकास खण्ड सदर में 22 आवास हेतु स्वीकृति प्रदान हुई जिनमें से 21 का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 1 आवास का कार्य प्रगति पर है। विकास खण्ड घुमारवीं में  29 आवास हेतु स्वीकृति प्रदान हुई थी जिनमें से 26 का कार्य पूर्ण कर 3 आवास का कार्य प्रगति पर है।


उन्होने ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि ई-परिवार रजिस्टर के कार्योें को शीघ्र पूरा करने सहित न्यायलय में लम्बित मामलों के निपटारे हेतु विशेष प्रयास करें। उन्होने कहा कि जिला बिलासपुर के चारों विकासखण्डों में मनरेगा , https://tatkalsamachar.com/mandi-news-development/ महिला एंव बाल विकास विभाग और 15वें वित्तआयोग के अंतर्गत 49 आगंनवाडी केन्द्रों की स्वीकृती हुई थी जिसके निमार्ण की प्रगति पर आज चर्चा की गई और अधिकारियों को जल्द से जल्द इन्हे पूर्ण करने के निर्देश दिए।


उन्हांेने कहा कि पंचायत के अन्तर्गत बनने वाले कॉमन सर्विस सेंटर के कार्याे को गति प्रदान करें ताकि लोगों को घर के आसपास ऑनलाईन सेवा उपलब्ध हो सके। उन्हांेने कहा कि 15वें वित्तायोग के तहत पंचायतों द्वारा प्राप्त वजट के पूर्ण व्यय करने पर कार्य करने को कहा। उन्होंने वर्ष 2023 से पूर्व स्वीकृत हुए और अभी तक लम्बित पड़े कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर परियोजना अधिकारी ग्रामीण अभिकरण यशपाल, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज, जिला अकॉउंट अधिकारी विश्वनाथ शर्मा सहित जिला के सभी बी.डी.ओं उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

8 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

9 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

9 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

13 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

16 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

16 hours ago