Chamba News: 15 से 30 जून तक चलेगा सघन डायरिया नियंत्रण  पखवाड़ा–उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल  की अध्यक्षता में सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा (आईडीसीएफ) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर  उपायुक्त कार्यालय  के सभागार में  आज एक बैठक का आयोजन किया गया । 

उन्होंने बताया कि ज़िला में 15 से 30 जून तक सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े के अंतर्गत प्रथम चरण में 5  वर्ष तक की आयु के 53708  बच्चों को जिंक की  गोलियां तथा ओआरएस के पैकेट   वितरित किए जाएंगे । 

मुकेश रेपसवाल ने अभियान के  प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर  स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई कार्य योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि विशेष कर शहरी  झोपड़-पट्टी बस्तियों,  बिना एएनएम वाले  स्वास्थ्य उप-केंद्रों,  https://tatkalsamachar.com/mandi-news-development/ प्रवासियों और  ज़िला के दूरराज  ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष प्राथमिकता रखी जाए । 

उन्होंने  अभियान के निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए  सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को  समन्वय आधारित कार्य व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को  भी निर्देशित किया । 

उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को  सभी जल स्रोतों की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित बनाया जाए  कि पेयजल आपूर्ति  पाइप लाइनों  में सीवरेज लाइन  की गंदगी मिश्रित ना हो । 

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल महाजन ने अवगत किया कि अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत  ज़िला के सभी स्वास्थ्य उपखंडों में  जिंक की गोलियां और ओआरएस के पैकेट की समुचित मात्रा में उपलब्धता को सुनिश्चित कर दिया गया है। https://www.youtube.com/watch?v=N8toDm9T7EQ साथ में उन्होंने यह भी  बताया  कि द्वितीय चरण के लिए जिंक की गोलियां और ओआरएस के पैकेट की उपलब्धता को लेकर आपूर्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं । 

बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए  ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.  जेएस भारद्वाज ने पखवाड़े  को लेकर तैयार की गई कार्य योजना की विस्तृत जानकारी   प्रदान की। उन्होंने बताया कि आशा कर्मी घर-घर जाकर जिंक की गोलियां और ओआरएस के पैकेट  वितरित करेंगीं।

आशा कर्मी जिंक की गोलियां लेने  तथा 

ओआरएस का घोल बनाने की सही विधि के बारे में जानकारी प्रदान   करने के साथ लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई  के महत्व पर भी जागरूक करेंगीं। 

बैठक में उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण डॉ. जयवंती ठाकुर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ज्ञानचंद, अधिशासी अभियंता जल शक्ति जितेंद्र शर्मा, प्रभारी ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान  डॉ. कविता बिजलवान, प्रभारी आईसीडीएस अमर सिंह वर्मा, ज़िला समन्वयक   अजय कुमार  उपस्थित  रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

12 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago