बिलासपुर : खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री ने घुमारवीं व ग्राम पंचायत कसारू में सुनीं समस्याएं.

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने घुमारवीं में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हूए बताया कि घुमारवीं क्षेत्र में 08 सडकों के विकास के लिए राज्य विकास योजना के तहत  कुल 45 लाख रू की राशी प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृृत की गई है।

योजना के अतंर्गत गावं कथलग के सम्पर्क मार्ग के लिए 2 लाख रूपये,  कोठी पंचायत की हरिजन बस्ती रपड़ से कोठी तक सम्पर्क मार्ग पर 12 लाख 40 हजार रूपये, जस्वानी गंाव के तालाव के सुरक्षा दीवार के लिए 3 लाख 56 हजार रूप्ये, गांव करयालग से सुभाष चंद शहीद सम्पर्क मार्ग के लिए 7 लाख रूप्ये, गांव कोटलू के सम्पर्क पर 9 लाख 56 हजार रूपये की राशी स्वीकृत की गई है।  

उन्होने बताया कि बस्ती समलाहन से लैड़ी खडड अम्बुलैंस मार्ग पर सीमींट कोंक्रीट विछा कर पक्का करने के लिए 3 लाख रूपये सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए है। इसी तरह से गांव जरोड़ा से गाहर-केट-सेउ-नस्वाल सम्पर्क मार्ग पर 4 लाख 32 हजार रूपये तथा पंचायत दधोल के दधोल कंला की हरिजन बस्ती के शमशान घाट के लिए 3 लाख 45 हजार रूप्ये व्यय किए जा रहे हैं।


घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की चर्चा करते हुए राजेंद्र गर्ग ने कहा कि यहां सभी विभागों के माध्यम से विकासात्मक योजनाओं को गति प्रदान की गई है तथा इसे एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री ने ग्राम पंचायत कसारू कें जंदेहड़, कठलग,करियालग तथा कसारू में आम लोगांे की समस्याएं भी सुनीं तथा इन जनसमस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago