बिलासपुर : कोविड-19 से सम्बन्धित आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की पंकज राय ने की अध्यक्षता.

कोविड-19 के दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा के लिए उपायुक्त पंकज राय ने बचत भवन में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

सभी अधिकारियों को दिए निर्देश: कोविड-19 के दिशा निर्देशों का कड़ाई से करें पालन

बैठक में समस्त एसडीएम, सैक्टर अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों, कार्यस्थलों और कार्यालयों में मास्क के प्रयोग, हाथों की स्वच्छता और आपस में पर्याप्त दूरी जैसी सावधानियों को सख्ती से लागू करें। इसमें कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि पाॅजीटिव मामलों के सामने आने पर संबंधित एसडीएम तुरंत उस मकान या भवन को मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित करें और बीएमओ संक्रमित लोगों के प्राथमिक संपर्क मंे आए सभी लोगों की टैस्टिंग सुनिश्चित करें। घरों में आइसोलेट किए गए मरीजों से नियमित रूप से संपर्क किया जाना चाहिए तथा उनके स्वास्थ्य मानकों पर नियमित रूप से निगरानी रखी जानी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज्यादा से ज्यादा सैपलिंग पर जोर दें ताकि शुरूआती स्तर पर ही संक्रमण को रोका जा सके।
उन्होंने निर्देश दिए कि कीर्तपुर से सलापड सड़क के किनारे सभी ढाबे वालो और दुकानदारों की टैस्टिंग करवाना सुनिश्चित करें ताकि संक्रमण पर रोक लगाई जा सके।

 बैठक में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी तोरूल रवीश, अध्यक्ष बार एसोसिएशन दौलत राम शर्मा, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य,एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम, सदर रामेश्वर दास, डीएसपी राजकुमार, सीएमओ डाॅ. प्रवीन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला में कुल 257035 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है
उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि जिला से अब तक 193680 लोगों के कोविड-19 सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी लैब शिमला भेजे गए, उनमें से 180698 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव और 12802 रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।
उन्होंने बताया कि 176 सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है तथा 12650 लोग कोरोना से निजात पा चुके हैं।
उपायुक्त ने बताया कि जिला में कुल 257035 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है जिसमें से 60 वर्ष से उपर के 51625 लोगों को पहली डोज तथा 30761 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

इसके अतिरिक्त 45 से 59 वर्ष तक के 67018 लोगों को पहली डोज व 33759 लोंगो को दूसरी डोज दी गई और 18 से 44 आयु वर्ग के 73847 लोगों को पहली डोज व 25 लोगों को दूसरी डोज को लगाई जा चुकी है।
उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया कि एहतिहात बरतें, अफवाहो पर ध्यान न दें तथा कोविड नियमों की अनुपालना करें।

17 जुलाई के लिए टीकाकरण केन्द्र किए गए स्थापित

उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को भी जिले के विभिन्न स्थानों पर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं।
उपायुक्त 17 जुलाई को नागरिक चिकित्साल्य बरठीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तलाई, झंडुता प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कलोल, पनौल, उप स्वास्थ्य केन्द्र भेडी, खलसाई, धराड, बलोह, बैहना जटा, मलांगन, बलडा, करलोटी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र कोसरियां तथा औहर में कोविड रोधी टीकाकरण किए जाएंगे

इसके अतिरिक्त नागरिक चिकित्साल्य घुमारवीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरलोग, हटवाड, भराडी, कुठेडा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दधोल आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र छंडोह, मरहाना, उप स्वास्थ्य केन्द्र डंगार, टकरेहडा, बल्ह चुरानी, रोहिण, कोठी, ननावां, कोट, डुमेहर, त्यून खास, बधाघाट, परनाल तथा बाडी चैक में भी वैक्सिन लगाई जाएगी।


डाॅ. प्रवीन कुमार ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठषाला चंगर बिलासपुर नागरिक चिकित्साल्य, मारकंड, घवांडल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भजून, राजपूरा, नम्होल, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र सुई सुराहड, उप स्वास्थ्य केन्द्र चांदपूर-2, बलोह तथा निचली भटेड में टीकाकरण होगा।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

19 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago