बिलासपुर : खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने 36 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत चैक वितरित किए

 खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने घुमारवीं में आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मुख्यमंत्री राहत कोष से विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के विभिन्न प्रकार की सहायता से सम्बन्धित 36 लाभार्थियों को 4 लाख 25 हजार रुपये के चैक वितरित किए।


मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत 36 परिवारों को 4 लाख 25 हजार रुपये के बांटे चैक
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के 36 परिवारों ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद के लिए आवेदन किया था जिसे मुख्यमंत्री से स्वीकार करते हुए 36 परिवारों की सहायता के लिए 4 लाख 25 हजार रुपये स्वीकृत किए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का इन परिवारों की मदद करने के लिए विशेष रुप से धन्यवाद किया।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के गरीब परिवारों चिकित्सा प्रतिपूर्ति सहायता और ऐसे परिवारों के बच्चों की शादियों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की गई है।

????????????????????????????????????


बेटी है अनमोल योजना के तहत 5 बेटियों को 12-12 हजार किए वितरित
इस अवसर पर उन्होंने “बेटी है अनमोल” योजना के तहत क्षेत्र की 5 बेटियों जिनमें आरुषी वर्धन सुपुत्री सीमा देवी, अराध्य शर्मा सुपुत्री अनिता शर्मा, वैष्णवी शर्मा सुपुत्री निशा कुमारी, प्राची राणा सुपुत्री शैली राणा तथा हर्षिता सुपुत्री ममता देवी को 12-12 हजार रुपये की सावधी जमा एफडी भी प्रदान की।


उन्होंने बताया कि बेटी है अनमोल योजना के तहत बीपीएल परिवारों में बेटी (दो बेटियों तक) के जन्म पर प्रदेश सरकार द्वारा 12 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है जिसे बेटी के 18 वर्ष के होने पर उसकी उच्च शिक्षा या उसकी शादी पर इस राशि को प्रयोग कर सकते है।


लोगों की समस्याओं को भी सुना
इस अवसर पर राजिन्द्र गर्ग ने लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकतकर का समाधान करने के साथ ही शेष बची समस्याओं का तीव्र समाधान करने के निर्देश सहित सम्बन्धित को प्रेषित किया।


कार्यक्रम में ये सभी रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी रंजना शर्मा, भाजपा मण्डलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, अनुसूचितजाति मोर्चा अध्यक्ष धनी राम सौंखला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago