शिमला : 5 करोड़ रुपये की लागत से कोटखाई ट्राॅमा सेंटर का निर्माण किया जाएगा.

लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से कोटखाई ट्राॅमा सेंटर का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की जनता को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होगी। यह बात आज स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं आयुर्वेद मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कोटखाई में ट्राॅमा सेंटर का शिलान्यास करने के उपरांत अपने संबोधन में कही।

उन्होंने कहा कि ट्राॅमा सेंटर का निर्माण कार्य जल्द ही पूर्ण किया जाएगा, जिससे जुब्बल-कोटखाई तथा क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया होगी। उन्होंने बताया कि इस ट्राॅमा सेंटर के बनने के उपरांत इसमें आवश्यकता अनुरूप स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्वर्गीय नरेन्द्र बरागटा के सक्रिय प्रयासों के फलस्वरूप आज इस ट्राॅमा सेंटर का शिलान्यास हुआ है। उन्होंने बताया कि तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने इस ट्राॅमा सेंटर को अनुमति प्रदान की थी। उन्होंने जगत प्रकाश नड्डा का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि बागवानों की आवाज स्वर्गीय नरेन्द्र बरागटा के अथक प्रयासों से जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र विकास के पथ पर अग्रसर है, जिन्होंने इस क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत करवाई, जिन्हें आज लोगों द्वारा उपयोग में लाया जा रहा है। वे सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे थे।

  उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार सभी के विकास के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना प्रबंधन की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य है। माननीय मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के हर जिले में जाकर वहां की स्वास्थ्य कमियों को पूरा किया गया।

उन्होंने बताया कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य की दृष्टि से जो भी कमियां होगी उसे अवश्य रूप से पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना को चुनौती देने के लिए हिमाचल प्रदेश में 66 प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है, जो पूरे देश में प्रथम स्थान है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में 50 करोड़ लोगों की स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए आयुष्मान भारत योजना आरम्भ की गई, जिसके अंतर्गत प्रदेश में लगभग 4 लाख लोगों को पंजीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना से वंचित रहा, उन लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिम केयर योजना शुरू की, जिसके तहत प्रदेश में लगभग 5 लाख लोगों को पंजीकृत कर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जुब्बल-कोटखाई-नावर क्षेत्र में हिम केयर, सहारा एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत 19995 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है।उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की बेहतर कार्य प्रणाली के बदौलत श्रेष्ठ गवर्नेंस के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को सम्मानित किया गया है।

इसके अतिरिक्त गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में शत-प्रतिशत गैस चूल्हा प्रदान किया जा चुका है।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल परिसर में देवदार का पौधा भी रोपित किया।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश भाजपा आईटीसेल संयोजक चेतन सिंह बरागटा, मण्डलाध्यक्ष गोपाल जबेईक, मण्डल उपाध्यक्ष अशोक जस्टा, जिला महासु युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश चौहान, जिला महासु अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष रफीक मोहम्मद, उपमण्डलाधिकारी (ना.) ठियोग सौरव जस्सल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुरेखा  चौपड़ा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सुनीश  चौहान, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग एवं विद्युत विभाग, खण्ड विकास अधिकारी जुब्बल-कोटखाई कर्ण सिंह व अन्य पार्टी पदाधिकारीगण व अधिकारीगण उपस्थित थे।

Recent Posts

Auckland House School for Boys Hosts Spectacular Grand Carnival in Shimla

Auckland House School for Boys organised a vibrant and grand Carnival on Friday amidst great…

2 days ago

मुख्यमंत्री ने बादल फटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति के वैज्ञानिक अध्ययन के दिए निर्देश

सभी राज्य स्तरीय आपदा अनुसंधान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय केन्द्र के माध्यम से संचालित किए जाएंगे:…

2 days ago

Lahaul-Spiti: अटल टनल ने लाहौल-स्पीति को विकास और पर्यटन की नई पहचान दी: राज्यपाल

पहली बार लाहौल-स्पीति एवं मनाली पहुंचे राज्यपाल का स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत हिडिंबा…

4 days ago

Mandi News: राज्यपाल ने हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता की

दंत चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक खोल रही नए अवसरः राज्यपाल राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता…

5 days ago

संकटों से संकल्प तक: शिमला के लोक़ेश कौंडल की प्रेरणादायक सफलता गाथा

शिमला, 05 मई: एक छोटे से एक कमरे के घर में, जहाँ रोज़मर्रा की ज़रूरतें…

6 days ago