DC Bilaspur reviewed the construction works of Kiratpur-Ner Chowk Fourlane
उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने आज किरतपुर -नेर चौक फोरलेन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने आज सुबह नौणी से लेकर गरामोड़ा-कैंची मोड़ तक बनी सड़क, टनल और पुलों का जायजा लिया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित डाबर कंपनी के इंजीनियर और अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय के भीतर कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निष्पादित कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल दिया और कहा कि इस फोरलेन के निर्माण के संबंध में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस फोरलेन के बनने से बिलासपुर की दूरी कैची मोड़ से मात्र 22 किलोमीटर होगी। https://www.tatkalsamachar.com/kullu-deputy-commissioner-ashutosh/ कुल 47 किलोमीटर के इस फोरलेन में छोटी-बड़ी 5 टनल और 22 मुख्य व 14 छोटे पुलों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस फोरलेन में 48 छोटे बड़े पुलों का निर्माण होना है जिसमें से अब तक 22 मुख्य पुल में से लगभग 16 पुल तैयार हो चुके हैं और 6 बड़े पुल निर्माणाधीन है इसके अतिरिक्त 16 छोटे पुलो में से 14 पुल तैयार हो चुके हैं और बाकी दो पुल निर्माणाधीन है जिसका निर्माण समय पर पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी देवी राम, सीडीपीओ नरेंद्र कुमार सहित एनएचएआई व गाबर कम्पनी के अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।
मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…
आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…
उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…
जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…
ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…